आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण; 3 परियोजना अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

  
Last Updated:  अप्रैल 1, 2026 " 08:20 अपराह्न"

Ratlam: 4 स्व सहायता समुह का एक दिवस का पोषण आहार राशि का किया कटौत्रा

रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर स्व सहायता समुह द्वारा निर्धारित मेनू अनुसार ताजा पका हुआ भोजन प्रदाय नहीं जा रहा था। कार्य में लापरवाही बरतने के कारण  3 परियोजना अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए

4 स्व सहायता समुह  का एक दिवस के पोषण आहार की राशि का कटौत्रा किया गया।

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र इंद्रलोक नगर( रतलाम शहर1), आंगनवाड़ी केंद्र आक्यापाडा (रतलाम शहर 2),  आंगनवाड़ी केंद्र ब्रह्मांड गली जावरा शहर (जावरा शहर), आंगनवाड़ी केंद्र कलालिया-1(जावरा ग्रामीण)

पर निर्धारित मेनू अनुसार ताजा पका हुआ भोजन प्रदाय नहीं जा रहा था। परियोजना अधिकारी रतलाम शहर -1 श्रीमती चेतना गेहलोद, परियोजना अधिकारी जावरा ग्रामीण श्रीमती अंकिता पाटीदार, प्रभारी परियोजना अधिकारी रतलाम ग्रामीण-2 सुश्री फ़िरदोज खान को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया एवं  अंबिका स्व सहायता समुह, वात्सल्य स्व सहायता समुह, वैभव लक्ष्मी स्व सहायता समुह, अन्नदाता स्व सहायता समुह का एक दिवस के पोषण आहार की राशि का देयक अमान्य कर राशि कटौत्रा की गई।

 280 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *