धामनोद में 1 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत राशि के निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न-
Last Updated: अक्टूबर 10, 2020 " 01:48 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद| रतलाम जिले के धामनोद नगर में नगर परिषद धामनोद द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में आज क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने धामनोद में पूर्व से प्रस्तावित नवीन बस स्टैंड का भूमि पूजन किया गया | इस अवसर पर विशेष अतिथि सैलाना की पूर्व विधायिका श्रीमती संगीता चारेल , इश्वर लाल पाटीदार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता मुकेश मालवीय, नामली मंडल भाजपा अध्यक्ष दिनेश धाकड़, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती विष्णु कारुलाल, एवं परिषद पदाधिकारी, पार्षद, नगर एवं मंडल जिले के पदाधिकारी मंचासीन हुए कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नगर परिषद एवं नगर तथा क्षेत्र के नागरिकों ने किया | कार्यक्रम में विधायक श्री मकवाना ने अपने उदबोधन में कहा कि धामनोद में बस स्टैंड, सीसी रोड़, एवं रेनबसेरा ढेड़ करोड़ की लागत राशि से निर्मित होगा जिसका भूमि पूजन आज किया गया है नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास रहेगा|
सांसद श्री डामोर ने अपने उदबोधन में भोपाल से लेकर दिल्ली की राजनीति पर बात कही वहीं नगर विकास, नगर क्षेत्र से निकलते 8 लेन, के कारण किसानों की कुछ समस्या को भी हल करवाने की बात कही गई, इस अवसर पर सांसद श्री डामोर ने सभा को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई,
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने भी संबोधिन दिया स्वागत संबोधन मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरती गरवाल ने एवं आभार लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया|
कार्यक्रम की विशेष झलकियाँ-
•कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत हेतु कुछ भाजपा नेताओं का नाम लिये जाने पर वे स्वागत हेतु नहीं पहुंचे जिस से भरी सभा में गुटबाजी सामने आई,
•कार्यक्रम मंच पर लगे बैनर पर में पांच फोटो लगे थे लेकिन उनमें कार्यक्रम में विशेष अतिथि आमंत्रित भाजपा जिलाध्यक्ष का फोटो नहीं होना चर्चा का विषय बना,
• कार्यक्रम का संचालन मंच से शासकीय अध्यापक द्वारा किया जा रहा था जिसमें नगर के पार्षद एवं संचालन के बीच बीच में अतिथियों के स्वागत के लिए अपने खस व्यक्तियों का नाम पूकार ने के लिए संचालक को कह रहे थे
• मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा अतिथि स्वागत संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईडा का नाम लिया जाने पर मंचासीन एवं सभा में उपस्थित नागरिक मंच पर इधरउधर देखने लगे, कार्यक्रम में श्री मईडा उपस्थित नहीं थे,
• कार्यक्रम में भूमि पूजन के पस्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया गया स्वागत समारोह के पस्चात अतिथियों को साफा बंधवाने पर भी नागरिकों में अलग अलग प्रतिक्रिया रहीं हैं|
• कार्यक्रम समाप्ति के पस्चात सांसद पास में स्थित भाजपा युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश पोरवाल के घर गयें जहाँ पर कुछ नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करी |