Gold Rate Today: तेजी के साथ खुलने के बाद लुढ़का सोना, जानिए नया रेट-

  
Last Updated:  नवम्बर 2, 2020 " 11:53 पूर्वाह्न"

नवंबर के पहले कारोबारी दिन सोना (Gold) आज बढ़त के साथ खुला लेकिन इसके बाद इसमें गिरावट आई। MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 50699 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 78 रुपये की बढ़त के साथ 50777 रुपये पर खुला लेकिन जल्दी ही इसने अपनी बढ़त गंवा दी। शुरुआती काराबोर में ही इसने 50627 रुपये का न्यूनतम स्तर पर भी पहुंचा। सुबह साढ़े दस बजे यह 62 रुपये की गिरावट के साथ 50637 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फरवरी डिलीवरी वाला सोना भी 55 रुपये की गिरावट के साथ 50749 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 268 रुपये बढ़ा सोना

-268-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 268 रुपये तेज रहा। यह 50,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,873 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। इंदौर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में 75 रुपये प्रति 10 ग्राम वृद्धि हुई। हाजिर व्यापार में सोना ऊंचे में 52,350, नीचे में 52,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका।

वायदा कीमत में तेजी

शुक्रवार को MCX पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। इस तरह यह 7 अगस्त के अपने उच्चतम भाव से 5,500 रुपये नीचे आ चुका है। फरवरी डिलिवरी वाला सोना 50,808 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह शुक्रवार को दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 60,920 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई। इसमें भी 7 अगस्त के उच्चतम भाव से करीब 17 हजार रुपये की कमी आ चुकी है।

बिक्री 12 साल में सबसे कम रहने की आशंका

-12-

देश में त्योहारी सीजन में सोना खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन इस फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में गोल्ड की बिक्री 12 साल में सबसे कम रहने की आशंका है। कोविड-19 महामारी के कारण खासकर शहरों में लोगों की सोना खरीदने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमूमन त्योहारी सीजन में देश में सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण और कमजोर इकनॉमिक ग्रोथ से सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले कम रहने की आशंका है। पिछले साल फेस्टिव सीजन में 194 टन सोना बिका था। लंदन की मेटल्स फोकस लिमिटेड में कंसल्टेंट चिराग सेठ के मुताबिक इस साल भारत में त्योहारी सीजन में सोने की बिक्री 2008 के बाद सबसे कम रहने का अनुमान है। मेटल्स फोकस लिमिटेड वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल को डेटा मुहैया कराती है।

सितंबर तिमाही में स्वर्ण ईटीएफ में 2,400 करोड़ रुपये निवेश

-2400-

कोरोना वायरस महामारी के चलते निवेशक जोखिम भरे साधनों में निवेश करने से परहेज कर रहे हैं। इस कारण सितंबर तिमाही में स्वर्ण ईटीएफ में 2,400 करोड़ रुपये से अधिक का शुद्ध निवेश हुआ है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की समान तिमाही में निवेशकों ने स्वर्ण ईटीएफ में 172 करोड़ रुपये लगाए थे। निवेशकों के लिए यह श्रेणी पूरे साल बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। इसमें अब तक निवेशकों ने 5,957 करोड़ रुपये लगाए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर 2020 को समाप्त तिमाही में निवेशकों ने स्वर्ण ईटीएफ में 2,426 करोड़ रुपये निवेश किए।

एक दशक में RBI ने बेचा इतना टन सोना

-rbi-

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिलकी रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुल 12.1 टन सोने की बिक्री की है। एक दशक के बाद पहली बार हुआ है जब रिजर्व बैंक ने सोना खरीदने की जगह इसकी बिक्री की है। 2019 की सितंबर तिमाही में आरबीआई ने 141.9 टन सोने की खरीद की थी। 2020 की सितंबर तिमाही में उसने 12 टिन सोने की बिक्री की है।

 5,222 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *