Gold rate today: मकर संक्रांति पर 400 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए नया रेट

  
Last Updated:  जनवरी 14, 2021 " 11:10 पूर्वाह्न"

MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना (Gold) बुधवार को 305 रुपये की गिरावट के साथ 49000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। सुबह 10 बजे यह 408 रुपये यानी 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 48897 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। सुबह इसने 48789 रुपये का न्यूनतम और 49000 रुपये का उच्चतम स्तर छू लिया। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी 376 रुपये की गिरावट के साथ 48909 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सर्राफा कीमतों में भी गिरावट

इससे पहले बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में सर्राफा बाजार में गिरावट (Gold Price Fall) देखने को मिली। सोने की कीमत 108 रुपये गिरी , जिसके बाद अब सोना 48,877 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के स्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पहले के सत्र में सोना 48,985 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में गिरावट (Silver Price Fall) देखने को मिली। चांदी करीब 144 रुपये गिरकर 65,351 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी 65,207 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

2021 में 63 हजार तक जा सकता है सोना

2021-63-

साल 2020 में सोने में तगड़ी बढ़त देखने को मिली, 2019 में भी सोना खूब चमका था और अब माना जा रहा है कि इस साल (Gold Price in new year) में भी सोने की चमक बढ़ेगी। अभी सोना 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, लेकिन इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है। माना जा रहा है कि सोने के लिए 2021 बहुत ही अच्छा रहेगा और सोना सारे रेकॉर्ड तोड़ता हुआ 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच सकता है।

2020 में 28 फीसदी महंगा हुआ सोना

2020-28-

ये साल सोने के लिए बहुत ही शानदार (Gold Price in 2020) साबित हुआ है। इस साल अब तक सोने की कीमत करीब 28 फीसदी तक बढ़ी है। अगस्त के महीने में तो सोने-चांदी ने एक नया रेकॉर्ड ही बना दिया था और अपना ऑल टाइम हाई का स्तर छू लिया था। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही सोने की कीमत बढ़ी है। इस साल वैश्विक बाजार में भी सोना करीब 23 फीसदी महंगा हुआ है। इससे पहले 2019 में भी सोने के दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में थी, इस बार भी सोने दाम में बढ़ोतरी की दर डबल डिजिट में है।

अगस्त में छुआ ऑल टाइम हाई, 10 फीसदी तक गिरा भी

-10-

सोने ने अगस्त के महीने में अपना ऑल टाइम हाई छू लिया था। सोना 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा पहुंचा था। चांदी ने भी अगस्त में अपना ऑल टाइम हाई छुआ था और वह 77,840 रुपये प्रति किलो के करीब जा पहुंची थी। हालांकि, अगस्त में ही बड़ी गिरावट भी आई और सोना अगस्त महीने में करीब 10 फीसदी तक लुढ़का। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कोरोना वायरस वैक्सीन की खबरें आने लगी थीं, जिसके चलते लोगों ने फिर से शेयर बाजार समेत बाकी रिस्की प्लेटफॉर्म्स का रुख करना शुरू कर दिया था।

क्यों आ रही है सोने में गिरावट?

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन के मोर्चे पर सकारात्मक खबरों से सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल इकनॉमी में सुधार और अमेरिका-चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशक सोने को छोड़कर शेयर बाजार का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतों में भारी उछाल की संभावना नहीं है। हालांकि, लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी निवेश का अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

कोरोना काल में सोना बना वरदान

सोना गहरे संकट में काम आने वाली संपत्ति है, मौजूदा कठिन वैश्विक परिस्थितियों में यह धारणा एक बार फिर सही साबित हो रही है। कोविड-19 महामारी और भू-राजनीतिक संकट के बीच सोना एक बार फिर रिकॉर्ड बना रहा है और अन्य संपत्तियों की तुलना में निवेशकों के लिए निवेश का बेहतर विकल्प साबित हुआ है। विश्लेषकों का मानना है कि उतार-चढ़ाव के बीच सोना अभी कम से कम एक-डेढ़ साल तक ऊंचे स्तर पर बना रहेगा। दिल्ली बुलियन एंड ज्वेलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल गोयल का मानना है कि कम एक साल तक सोना उच्चस्तर पर रही रहेगा। वह कहते हैं कि संकट के इस समय सोना निवेशकों के लिए ‘वरदान’ है। गोयल मानते हैं कि दिवाली के आसपास सोने में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है।

मुसीबत की घड़ी में हमेशा बढ़ी है सोने की चमक!

सोना हमेशा ही मुसीबत की घड़ी में खूब चमका है। 1979 में कई युद्ध हुए और उस साल सोना करीब 120 फीसदी उछला था। अभी हाल ही में 2014 में सीरिया पर अमेरिका का खतरा मंडरा रहा था तो भी सोने के दाम आसमान छूने लगे थे। हालांकि, बाद में यह अपने पुराने स्तर पर आ गया। जब ईरान से अमेरिका का तनाव बढ़ा या फिर जब चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर की स्थिति बनी, तब भी सोने की कीमत बढ़ी।

 1,710 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *