Updates: मध्यप्रदेश उपचुनाव 2020

  
Last Updated:  नवम्बर 10, 2020 " 10:23 पूर्वाह्न"

मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गिनती करने का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। 28 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इसमें से 14 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कांग्रेस छह सीटों पर आगे है। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं। गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। 

लाइव अपडेट

Live updates10:06 AM, 10-NOV-2020

बड़ामलहरा सीट से भाजपा आगे

छतरपुर जिले की बड़ामलहरा सीट से पहले राउंड में भाजपा के प्रदुम्म सिंह 905 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 2860 मत मिले। वहीं, कांग्रेस को 1995 मत मिले। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती जारी।10:02 AM, 10-NOV-2020

मणिपुर में जारी है मतगणना

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लाम्फेलपात में वांगोइ में हुए उपचुनाव के मतदान की काउंटिंग जारी। फिलहाल वांगोइ विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। आज मणिपुर में 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।09:58 AM, 10-NOV-2020

गुजरात में भाजपा आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक गुजरात विधानसभा की 8 सीटों पर हुए उपचुनावों में से सात सीटों पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं।
 
 

09:53 AM, 10-NOV-2020

ग्वालियर पूर्व में भाजपा आगे

ग्वालियर पूर्व सबसे कम मतदान वाली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल फिलहाल आगे चल रहे हैं। अनूपपुर और जोरा में भी भाजपा आगे चल रही है। 09:49 AM, 10-NOV-2020

पहले राउंड में तुलसी सिलावट आगे

पहले राउंड की गिनती में तुलसी सिलावट को 5400 अधिक वोट मिले हैं। 09:44 AM, 10-NOV-2020

कर्नाटक की आरआर नगर सीट पर भाजपा आगे

कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा आगे चल रही है। 09:41 AM, 10-NOV-2020

मुरैना की 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस आगे

मुरैना की 5 सीटों में से 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़ाई बढ़त। हाटपिपल्या से राजेंद्र सिंह बघेल आगे चल रहे हैं। 09:37 AM, 10-NOV-2020

देवास में मतगणना स्थल पर विवाद

देवास में मतगणना स्थल पर विवाद हो गया है। इस कारण मतगणना को रोक दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष मोबाइल लेकर यहां पहुंचे थे। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई। इस कारण मतगणना को रोक दिया गया। 09:33 AM, 10-NOV-2020

गुजरात की दो सीटों पर भाजपा आगे

गुजरात विधानसभा की आठ सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना में दो सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। 09:29 AM, 10-NOV-2020

अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह आगे

अनूपपुर विधानसभा पहले राउंड के नतीजों के अनुसार, पहले राउंड में भाजपा के बिसाहूलाल सिंह आगे चल रहे हैं। 09:24 AM, 10-NOV-2020

कमलनाथ ने की पूजा अर्चना

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सुबह भोपाल के कमला पार्क में स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।09:18 AM, 10-NOV-2020

सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा आगे

सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे चल रहे हैं। 09:14 AM, 10-NOV-2020

भाजपा को 14 सीटों पर बढ़त

शुरुआती रुझानों में भाजपा 14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस सिर्फ 6 सीट पर आगे चल रही है। 09:09 AM, 10-NOV-2020

डबरा से इमरती देवी आगे

डबरा विधानसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी 500 वोटों से आगे चल रही हैं। 09:04 AM, 10-NOV-2020

ब्यावरा से भाजपा आगे

मध्यप्रदेश की ब्यावरा सीट से भाजपा आगे चल रही है। यहां से नारायण सिंह पवार एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 09:01 AM, 10-NOV-2020

हाटपिपल्या से कांग्रेस आगे

मध्यप्रदेश के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कमल सिंह पटेल आगे चल रहे हैं। वह 1685 वोटों से आगे चल रहे हैं। 08:57 AM, 10-NOV-2020

पहले रुझान में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश उपुचनाव मतगणना के लिए सामने आए पहले रुझान में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर से आगे चल रही हैं। 08:50 AM, 10-NOV-2020

पहले रुझान में भाजपा आगे

मध्यप्रदेश उपचुनाव के लिए सामने आए पहले रुझान में भाजपा को बढ़त मिल रही है। सांवेर से भाजपा के तुलसी सिलावट आगे चल रहे हैं। 08:40 AM, 10-NOV-2020

पहले बैलेट पेपर की होगी गिनती

मध्यप्रदेश उपचुनाव में डाले गए वोटों की गिनती अब शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर के जरिए जो वोट पड़े हैं, उनकी गिनती की जा रही है। बैलेट पेपर गिनने के बाद ईवीएम खोली जाएगी। 08:34 AM, 10-NOV-2020

भाजपा के लिए सिर्फ आठ सीटों पर जीतना जरूरी

मध्यप्रदेश उपुचनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा को बहुमत का आंकड़ा पूरा करने के लिए 28 में से सिर्फ आठ सीटों पर जीत हासिल करने की जरूरत है। 08:30 AM, 10-NOV-2020

नगालैंड की दो सीटों के लिए भी होगी मतगणना

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नगालैंड में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना की जा रही है। दो केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 08:25 AM, 10-NOV-2020

सिंधिया का साथ नहीं होना पड़ा कमलनाथ को भारी

कमलनाथ एक अनुभवी राजनेता हैं और उनके पीछे दशकों का अनुभव है। सिंधिया को साथ न लेना उनकी सरकार के लिए महंगा पड़ गया। कभी राहुल गांधी के करीबी रहे सिंधिया ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है और वह अपनी नई पार्टी भाजपा में बड़ी भूमिका का दावा करने के मौके का इंतजार कर रहे हैं। परिणाम मध्यप्रदेश की राजनीति में उनके भाग्य का फैसला करेंगे।08:20 AM, 10-NOV-2020

कांग्रेस ने ‘जय वीर हनुमान, करो कल्याण’ के कैप्शन से ट्वीट किया

उपचुनाव के नतीजे आने में अभी समय है। ऐसे में नतीजों से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को ‘जय वीर हनुमान, करो कल्याण’ के कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। 

 08:15 AM, 10-NOV-2020

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर पूर्व में 32 और ग्वालियर विधानसभा में 30 और डबरा में 24 राउंड में वोटों की गिनती होगी। सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलट और 8:30 बजे ईवीएम की मतगणना प्रारंभ होगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। 08:11 AM, 10-NOV-2020

कांग्रेस ने तैयार किया संचार चैनल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई वाली एक टीम आगे का रास्ता तय कर रही है। अगर कांग्रेस 20 सीटों पर जीत दर्ज करती है तो कांग्रेस नेताओं द्वारा निर्दलीय, बसपा और सपा विधायकों के साथ संचार का एक चैनल खोला गया है।08:05 AM, 10-NOV-2020

ग्वालियर के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए

मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी।
 
 08:02 AM, 10-NOV-2020

वोटों की गिनती शुरू 

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा और 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 
 

 07:59 AM, 10-NOV-2020

वडोदरा में भी आज ही होगी मतगणना

गुजरात में 8 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे। तस्वीरें वडोदरा के एक मतगणना केंद्र से।
 

 07:56 AM, 10-NOV-2020

मतगणना के लिए पटना में स्ट्रांग रूम खोला गया

पटना में सुबह 8 बजे शुरू होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए अनुग्रह नारायण कॉलेज में स्थापित किया गया स्ट्रांग रूम खोला गया।
 
 07:51 AM, 10-NOV-2020

मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने दिया था इस्तीफा

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। राज्य में इस वर्ष मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था जिससे अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया स्वयं भी मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।07:46 AM, 10-NOV-2020

एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त

मध्यप्रदेश की विधानसभा की 28 सीटों के लिए एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी गद्दी को फिर से बचा पाएंगे। 07:42 AM, 10-NOV-2020

मणिपुर की चार विधानसभा सीटों के लिए भी आज होगी मतगणना

मणिपुर की चार विधानसभा सीटों पर मतदान की मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, जहां पिछले सप्ताह उपचुनाव हुए थे। मतगणना केंद्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। वहां पर कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। 07:38 AM, 10-NOV-2020

इस उपचुनाव के क्या हैं मायने

उपचुनाव ज्योतिरादित्य सिंधिया फैक्टर का भी एक परीक्षण है क्योंकि ग्वालियर के पूर्ववर्ती शाही परिवार के लोगों ने इस मार्च को अपने वफादार विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी, जो अब भाजपा के टिकट पर लड़ रहे हैं। इसका परिणाम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिन्होंने सात महीने पहले सिंधिया द्वारा विद्रोह के बाद राज्य में सत्ता खो दी थी। चुनाव परिणाम दोनों दलों के भाग्य का फैसला करेंगे, हालांकि विभिन्न एग्जिट पोल ने भाजपा के लिए बढ़त की भविष्यवाणी की है।07:32 AM, 10-NOV-2020

आठ बजे सुबह शुरू होगी मतगणना

58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। तस्वीरें गुजरात के डंग और मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की हैं। 
 
 07:25 AM, 10-NOV-2020

चुनावों में खूब हुई नेताओं के बीच जुबानी

मध्यप्रदेश उपचुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर जुबानी तीर चले। कभी सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ को घेरा, तो कभी कमलनाथ खुद ही अपने विवादित बयानों के चलते घिरे। 07:17 AM, 10-NOV-2020

नतीजों का असर तीन राजनेताओं के भविष्य पर पड़ेगा

इन उपचुनावों में 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा को सत्ता बरकरार रखने के लिए 28 सीटों में से कम से कम आठ सीटें जीतने की जरूरत है। नतीजों का असर तीन राजनेताओं- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजनीतिक भविष्य पर पड़ेगा।07:08 AM, 10-NOV-2020

कांग्रेस को 28 सीटों पर है जीत की जरूरत

उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है। भाजपा को इस आंकड़े को पाने के लिए आठ सीट की जरूरत है जबकि कांग्रेस के लिए सभी 28 सीटें जीतना जरूरी है।07:01 AM, 10-NOV-2020

विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।06:53 AM, 10-NOV-2020

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर उपचुनाव

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। राज्य में इस साल मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था जिससे अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खुद भी मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।06:46 AM, 10-NOV-2020

कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की साख की परीक्षा

उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कांग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा। पार्टी को सत्ता में वापस लाने में ये जोड़ी सफल रही तो दोनों नेताओं का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा और हार मिली तो दोनों के सियासी सफर पर ब्रेक भी लग सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश में कांग्रेस की नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलेगा।06:40 AM, 10-NOV-2020

मध्यप्रदेश की राजनीति का परिदृश्य बदला

मध्यप्रदेश की राजनीति का परिदृश्य अब बदल गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ गए विधायकों के कारण प्रदेश में उपचुनाव होने और अब परिणाम आने से पहले भाजपा और कांग्रेस की चिंता इस बात को लेकर है कि जितने विधायक उनके पास हैं, वे सुरक्षित रहें। अपने-अपने विधायकों को संभालकर रखना दोनों दलों के लिए बड़ी चुनौती है। एक्जिट पोल के नतीजों से पहले ही दोनों दल इसमें मुस्तैदी से जुटे थे। एक्जिट पोल के बाद विधायकों के लिए निगरानी तंत्र और अधिक सक्रिय कर दिया गया है।06:35 AM, 10-NOV-2020

12 मौजूदा मंत्रियों का भविष्य दांव पर

ईवीएम के साथ ही डाक मतपत्र गिने जाएंगे। इस बार 27 हजार उन मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से मताधिकार का उपयोग किया जो 80 साल से अधिक आयु, निशक्तजन या कोरोना संक्रमित या संदिग्ध थे। इस उपचुनाव में 12 मौजूदा मंत्रियों का भविष्य दांव पर है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए 22 विधायकों में से 12 इस समय सरकार में मंत्री हैं, दो पूर्व मंत्री भी मैदान में हैं।06:31 AM, 10-NOV-2020

कांग्रेस को बहुमत के लिए सभी 28 सीटें जीतना जरूरी

उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गए। सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है। भाजपा को इस आंकड़े को पाने के लिए आठ सीट की जरूरत है जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतना जरूरी है।06:23 AM, 10-NOV-2020

वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक

मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। बहुमत के लिए भाजपा को सिर्फ आठ विधायकों की जरूरत है।06:17 AM, 10-NOV-2020

इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर उपचुनाव हुए

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। मध्यप्रदेश में इस वर्ष मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था जिससे कमलनाथ सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया स्वयं भी मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।06:08 AM, 10-NOV-2020

ज्योतिरादित्य सिंधिया का भविष्य भी होगा तय

कोविड-19 महामारी के बीच मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी। मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार के साथ-साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया का भविष्य तय करेंगे।05:58 AM, 10-NOV-2020

Madhya Pradesh ByPoll Result LIVE : भाजपा 14 सीटों पर आगे, छह पर कांग्रेस को बढ़त

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना आज होगी। मतगणना सुबह आठ बजे से 19 जिला मुख्यालयों पर होगी। सुरक्षा के लिए ग्वालियर-भिंड और मुरैना में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

उपचुनाव के नतीजे दोपहर बाद आने की संभावना है। इस बार 27 हजार उन मतदाताओं ने डाक मतपत्रों से मताधिकार का उपयोग किया जो 80 साल से अधिक आयु, निशक्तजन या कोरोना संक्रमित या संदिग्ध थे। इनके लिए चुनाव आयोग ने 34, 546 डाक मतपत्र जारी किए थे। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक चक्र की गणना को तभी पूरा माना जाएगा, जब सभी उम्मीदवार इससे संतुष्ट होंगे। इसके बाद अगले चक्र की गणना की जाएगी। 

मध्यप्रदेश उपचुनाव की 28 सीटें सिर्फ भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इनसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा। वैसे तो शिवराज सरकार को बचाए रखने के लिए भाजपा को सिर्फ आठ सीटों की जरूरत है। इन्हें पाना आसान भी दिख रहा है, लेकिन पार्टी का लक्ष्य कम से कम 20 सीटें हासिल करने का है।

 1,681 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *