राज्यपाल श्रीमती पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी

  
Last Updated:  नवम्बर 13, 2020 " 05:37 अपराह्न"

 

भोपाल| राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि इस दीपावली सभी लोग कोविड-19 को परास्त करने और एक बने, नेक बने का संकल्प लें।

राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा है कि दीपों का यह पर्व समृद्धि का प्रतीक है। पर्व भाई-चारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में उजाला लाये एवं नई खुशियों का संचार करे। उन्होंने कहा है कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही निहित है। हमें ऐसे पावन अवसरों पर अपने साथ उन्हें भी लेकर चलना चाहिए जो दु:खी तथा जरूरतमंद हों। श्रीमती पटेल ने कहा है कि इस समय कोविड-19 का संक्रमण चल रहा है। ऐसे समय में हमें दीपावली का पर्व मनाने में सजगता बरतने की जरूरत है। इस बार नए तरीके से अनुशासित, शुद्ध, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में दीपावली का उत्सव मनाएं। राज्यपाल ने कहा है कि पटाखों के प्रयोग से बचें। धुआं और प्रदूषण आमजन के साथ-साथ कोरोना संक्रमित रोगियों और उपचारित व्यक्तियों को संकट में डाल सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि लोकल के लिए वोकल बने। स्थानीय उत्पादनों के उपयोग को प्राथमिकता दें।

 2,770 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *