दिल्ली को दहलाने की साज़िश नाकाम, जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी गिरफ्तार

  
Last Updated:  नवम्बर 17, 2020 " 11:10 पूर्वाह्न"

प्रतिकात्मक फोटो

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साज़िश नाकाम हो गई है. दिल्ली पुलिस ने जैश के 2 आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों दिल्ली में धमाका करने की साज़िश में थे, इनके पास से 10 ज़िंदा कारतूस मिले..

नई दिल्ली| दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आतंकी, जैश-ए- मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. जैश के आतंकी राजधानी दिल्ली में बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे.

दिल्ली को दहलाने की बड़ी साज़िश नाकाम

दिल्ली पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा. आतंकियों के पास से दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है. आतंकियों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट कर दिया गया है.

गिरफ़्तार दोनों आतंकी जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं. दोनों आतंकी अब्दुल लतीफ मीर और मोहम्मद अशरफ को दिल्ली के सराय काले खां के पास गिरफ़्तार किया गया है. आतंकियों के पास से 2 ऑटोमेटिक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं.

दिल्ली से जैश-ए- मोहम्मद के 2 आतंकी गिरफ्तार

नाम-  अब्दुल लतीफ 
उम्र – 22 साल 
निवासी- बारामूला, J&K 
संगठन- जैश-ए-मोहम्मद 

नाम- मोहम्मद अशरफ
उम्र – 20 साल
निवासी- कुपवाड़ा, J&K
संगठन- जैश-ए-मोहम्मद

दिल्ली में धमाका करने की साजिश थी 

दिल्ली की स्पेशल सेल ने आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया. दिल्ली को दहलाने की साजिश को भी फेल कर दिया. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सराय काले खां इलाके से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे

दिल्ली पुलिस को दोनों आतंकियों के बारे मे सूचना मिली थी.  इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और फिर कल रात दिल्ली पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के दोनों आतंकियों को सरायकाले खां के मिलिनियम पार्क के पास से धर दबोचा.

पुलिस ने आतंकियों के पास से 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है. पकड़े गए आतंकियों की पहचान अब्दुल लतीफ और मोहम्मद अशरफ के तौर पर हुई है. जिसमें अब्दुल लतीफ की उम्र महज 22 साल है जबकि मोहम्मद अशरफ 20 साल का है और दोनों जम्मू-कश्मीर के बारामुला और कुपवाड़ा के रहने वाले हैं

 1,543 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *