किसानों ने ठुकराया सरकारी चाय का ऑफर, मंत्री से बोले- आओ बॉर्डर पर जलेबियां-लंगर चखेंगे

  
Last Updated:  दिसम्बर 1, 2020 " 07:36 अपराह्न"

फाइल फोटो

नई दिल्ली| किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस गतिरोध को समाप्त करने के लिए सरकार और किसान नेताओं के बीच मंगलवार को विज्ञान भवन में बैठक की गई। एसएसपी पर प्रजेंटेशन के बाद मंत्रियों ने बैठक में टी ब्रेक लिया। मंत्रियों ने किसानों से भी चाय के लिए पूछा। तभी एक किसान ने खड़े होकर कहा कि वे (मंत्री) उनके साथ सिंघु बॉर्डर पर जलेबियां और लंगर चखें। यही नहीं, किसानों ने मंत्रियों की ओर से दिए गए चाय के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस बैठक के बाद किसान नेता बाहर निकल आए।

सरकार ने किसान नेताओं को कमिटी बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो मौजूदा कानून की समीक्षा करेगी। अब किसान नेताओं को इस पर फैसला करना है। नए कृषि कानून पर चर्चा के लिए सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि किसान नेता अपने-अपने संगठनों से 4-5 लोगों के नाम दें और एक समिति बनाएं जिसमें सरकार के प्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे और वे मिलकर मंथन करेंगे।

 1,679 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *