गुटखा माफिया है सरकार का अगला टारगेट – गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

  
Last Updated:  जनवरी 6, 2021 " 07:06 अपराह्न"

फाइल फोटो: गृह मंत्री डॉ. मिश्रा


जो कहा करके दिखाया
 
भोपाल| गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर पुलिस प्रशासन की ड्रग माफियाओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही की सराहना की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि हर प्रकार के माफिया को सरकार नेस्तनाबूद कर देगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि सरकार का अगला टारगेट गुटखा माफिया है।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा है कि शीघ्र ही सरकार गुटखा माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक जो कहा, वो करके दिखाया है। हमारी सरकार बनने के बाद भू-माफियाओं के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी है। ड्रग माफियाओं के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अगला नम्बर गुटखा माफियाओं का है। सरकार कार्यवाही करने में कतई भी पीछे नहीं हटेगी। हरेक माफिया को ढूंढ-ढूंढ कर खत्म किया जायेगा। प्रदेश में कायम शांति का राज बनाये रखने के साथ ही सुखी और समृद्ध आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश बनाने के मार्ग में आने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जायेगा।

 1,059 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *