किसान आंदोलन: रात भर कैसा रहा गाजीपुर बॉर्डर का हाल, जानें क्या हैं ताजा हालात

  
Last Updated:  जनवरी 29, 2021 " 10:28 पूर्वाह्न"

नई दिल्ली|ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद आंदोलन खत्म होने के कयास लगाए जा रहे थे। यूपी सरकार की तरफ से गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन खत्म कराने के निर्देश दिए गए। किसान नेता राकेश टिकैत आंदोलन खत्म नहीं करने पर अड़ गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राकेश टिकैत के आंसू छलक पड़े। उन्होंने किसानों से भावुक अपील की। इसके बाद गाजीपुर बॉर्डर पर माहौल पूरी तरह से बदल गया। आधी रात को ही पश्चिमी यूपी के तमाम हिस्सों से किसानों के समूह गाजीपुर बॉर्डर की तरफ बढ़ने लगे। जहां धरना खत्म होने की अटकलें लग रही थीं वहां रात में ही भीड़ जुटने लगी। जाने क्या हैं गाजीपुर बॉर्डर के मौजूदा हालात…

​सुबह-सुबह लगे ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे

आंदोलनकारी किसानों ने रात भर जगने के बाद सुबह-सुबह गाजीपुर सीमा (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) पर ‘जय जवान, जय किसान’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी आंदोलन स्थल से लौट चुकी हैं।

​आधी रात से ही जुटने लगी भीड़

आधी रात को ही पश्चिमी यूपी के तमाम हिस्सों से किसानों के समूह गाजीपुर बॉर्डर की तरफ बढ़ने लगे। जहां धरना खत्म होने की अटकलें लग रही थीं वहां रात में ही भीड़ जुटने लगी।

​बाबा टिकैत के लगा रहे थे नारे

गाजीपुर बॉर्डर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लोगों का जत्था गाड़ियों में भर-भर कर आने लगा। ये लोग गाजीपुर बॉर्डर पर बाबा टिकैत के नाम के नारे लगा रहे थे। राकेश टिकैत की अपील के बाद लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।

किसान ​रातभर देते रहे पहरा

गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस बात की आशंका थी कि पुलिस की तरफ से आंदोलनकारियों को जबरन वहां से हटाया जा सकता है। ऐसे में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रातभर जग कर पहरा देते रहे।

​देर रात बैरंग लौटी पुलिस फोर्स

गाजियाबाद प्रशासन ने किसान नेताओं को आधी रात तक धरना खत्म करने का अल्टीमेटम दिया था। तमाम प्रदर्शनकारी किसान अपना बोरिया बिस्तर समेटने भी लगे थे लेकिन राकेश टिकैत के आंसुओं ने माहौल को जैसे एकदम से बदल दिया। देर रात पुलिस फोर्स को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

​सुबह तक बड़ी संख्या में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे किसान

राकेश टिकैत ने देर रात मीडिया से बातचीत में दावा किया कि शुक्रवार सुबह तक तमाम जिलों से बड़ी तादाद में किसान गाजीपुर बॉर्डर पहुंच रहे हैं। ट्रैक्टर परेड हिंसा मामले में जिन किसान नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने नामजद एफआईआर की है, उनमें राकेश टिकैत भी शामिल हैं।

 3,010 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *