मंदसौर, रतलाम एवं नीमच का आबकारी दल कर रहा अवैध शराब की जांच

  
Last Updated:  जुलाई 28, 2021 " 09:51 पूर्वाह्न"

मंदसौर| जिले में अवैध शराब की जांच के लिए आबकारी विभाग का दल सक्रिय हो गया है। आबकारी विभाग के दल में मुख्य रूप से
मंदसौर, रतलाम एवं नीमच का स्टाफ शामिल है। इन तीनों के सामूहिक प्रयास के द्वारा अवैध शराब की चेकिंग लगातार की जा रही हैं।

पिपलियमण्डी में प्रहलाद का ढाबा अवैध रूप से संचालित होने से प्रशासन ने किया नेस्तनाबूत

अवैध शराब पर कार्यवाही एवं अवैध रूप से संचालित ढाबों पर प्रशासन के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के अंतर्गत पिपलियमण्डी में प्रहलाद का ढाबा अवैध रूप से संचालित होने से प्रशासन ने नेस्तनाबूत कर दिया। यह ढाबा कुछ समय से अवैध रूप से संचालित हो रहा था। जिसको आज प्रशासन ने पूरी तरह से तोड़फोड़ करके नस्ट कर दिया है। इस तरह की कार्यवाही क्षेत्र में लगातार चलती रहेगी। जिससे कोई भी इस तरह का अवैध कार्य ना कर सके।   

 वही  सीतामउ पुलिस ने भी पारसी गांव से 8 पेटी एमडी क्वाटर व देशी अवैध शराब पकडी है
पित्याखेडी और जयसिंह बरखेड़ा के बीच नाले में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी मिली

 561 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *