Gujarat Nagar Nigam Chunav Results 2021: बीजेपी ने किया कांग्रेस का सफाया, जानिए 6 नगर निगमों का हाल..

  
Last Updated:  फ़रवरी 23, 2021 " 01:04 अपराह्न"

प्रतीकात्मक तस्वीर

अहमदाबाद|गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। छह बड़े शहरों में नगर निगम चुनाव की भी काउंटिंग हो रही है। यहां कुल 144 वॉर्डों की 576 सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। बीजेपी ने इन सभी नगर निगमों में भारी बढ़त बनाई है। वहीं कांग्रेस को नतीजों से बड़ा झटका लगता दिख रहा है। पार्टी किसी भी नगर निगम में आगे नहीं है। 

आइए जानते हैं इन सभी नगर निगमों की काउंटिंग का हाल…

कुल सीटें (आगे/जीते)बीजेपीकांग्रेसअन्य
अहमदाबाद- 192 (98)81152
सूरत- 120 (71)461015
वडोदरा- 76 (39)3180
राजकोट- 72 (34)3220
भावनगर- 52 (27)2070
जामनगर- 64 (33)2670
कुल सीटें- 576 (302 के रुझान)2364917

नगर निकाय चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अहमदाबाद में बीजेपी ने कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां बीजेपी तीन चौथाई बहुमत के करीब दिख रही है। रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो बाकी पांच नगर निगमों में भी बीजेपी कांग्रेस को मात देती नजर आ रही है।

बीजेपी ने सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामगनगर नगर निगम में कांग्रेस को शिकस्त दी है। रुझानों में वह इन पांचों नगर निगमों में काफी आगे चल रही है। नगर निगम चुनाव के लिए 21 फरवरी को मतदान हुआ था। अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं सबसे अधिक 49.86 फीसदी वोट जामनगर में पड़े। इसी तरह, राजकोट में 47.27 फीसदी, भावनगर में 43.66 फीसदी, सूरत में 43.52 फीसदी और वडोदरा में 43.47 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

 1,907 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *