आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न-

  
Last Updated:  मार्च 10, 2021 " 07:55 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते आने वाले महाशिवरात्रि पर्व होली रंग पंचमी इत्यादि त्योहारों को लेकर शांति समिति की अति महत्वपूर्ण बैठक पुलिस थाना सैलाना परिसर में आयोजित हुई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सैलाना कामिनी ठाकुर द्वारा आगामी त्यौहार कोविड-19 के प्रोटोकॉल नियमावली के तहत ही मनाए जाएं इस बाबत उपस्थित गणमान्य नागरिकों पत्रकार गणों सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से चर्चा की। एसडीएम सैलाना द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण बढ़ते मरीजों की संख्या महामारी से बचने हेतु शासन द्वारा जारी दिशानिर्देश और उनके अनुपालन में उपस्थित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए एवं उपस्थित गणमान्य जनों से प्रशासन को सहयोग की अपील भी की| बैठक में एसडीओपी बीआर सोलंकी तहसीलदार संतोष रत्नावत, थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सिंगर, नगर परिषद सीएमओ जगदीश चंद्र गुहा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं इस संबंध में उपस्थित जन समूह के विचारों को समझा भी किया। बैठक में यह तय किया गया है कि महाशिवरात्रि पर्व कोविड-19 टोकोल के तहत ही मनाया जाएगा आगामी त्यौहार होली एवं रंग पंचमी ,शीतला सप्तमी दशामाता इत्यादि त्योहारों के लिए जिला प्रशासन से विशेष चर्चा उपरांत दिए गए निर्देशों के तहत ही मनाए जाएंगे जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।। पुलिस थाना परिसर में आयोजित बैठक में ओवरलोडिंग वाहनों, नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण, बस स्टैंड पर एजेंटी करने वालों द्वारा शासकीय बसों को बस स्टैंड पर नहीं आने देना जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमूह को शीघ्र ही इनका समाधान किए जाने का आश्वासन भी दिया गया।। बैठक के अंत में थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी महानुभाव का आभार व्यक्त किया गया।। थाना परिषद प्रांगण में आयोजित इस बैठक में उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, ध्यान सिंह सोलंकी, बीएल दायमा, मुकुट सिंह यादव दिलीप रावत सहित नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह राठौर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी, श्याम धााकड़, पार्षद मुकेश पाटीदार, अनुकूल सोनी, पत्रकारगण विमल कटारिया सुनील परिहार नितेश राठौर योगेश तंवर, आदि जन उपस्थित थे।

 1,707 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *