रतलाम: उज्जैन संभाग आयुक्त श्री यादव ने एट लेन संबंधी भू-अर्जन मुआवजा वितरण की समीक्षा की

  
Last Updated:  मार्च 19, 2021 " 08:45 अपराह्न"

रतलाम| रतलाम दौरे पर आए उज्जैन संभागायुक्त संदीप यादव ने शुक्रवार को रतलाम जिले में एट लेन नेशनल हाईवे में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा वितरण की समीक्षा की। इस अवसर पर कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, जावरा एसडीएम राहुल धोटे, रतलाम ग्रामीण एसडीएम एम.एल. आर्य, सैलाना एसडीएम श्रीमती कामिनी ठाकुर आदि उपस्थित थे।
    संभाग आयुक्त द्वारा बैठक में समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि भू-अर्जन मुआवजा का शत-प्रतिशत वितरण किया जाए, इसमें देरी नहीं करें। बताया गया कि अधिकांश मामलों में विवादित भूमि का मुआवजा वितरण ही शेष है, अविवादित भूमि मुआवजा वितरण किया जा चुका है। संभागायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि विवादों का शीघ्र अति शीघ्र निपटारा किया जाकर पात्र व्यक्ति को मुआवजा प्रदान किया जाए।
    बताया गया कि जावरा अनुविभाग क्षेत्र में भू-अर्जन के लगभग 6 करोड रुपए वितरित किए जाना शेष है जबकि 137 करोड रूपए वितरित किए जा चुके हैं। सैलाना अनुभाग क्षेत्र में लगभग 68 लाख रूपए मुआवजा वितरण बचा है। सैलाना में 16 करोड़ 10 लाख रुपए बांटे जा चुके हैं। इसी तरह रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में करीब 5 करोड रुपए वितरण से शेष है। रतलाम ग्रामीण में लगभग 100 करोड रुपए का मुआवजा वितरण किया जा चुका है।

 1,746 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *