सामग्रियों के अधिक मूल्य वसूलने एवं कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, लॉकडाउन को लेकर सैलाना में बैठक संपन्न

  
Last Updated:  अप्रैल 9, 2021 " 01:55 अपराह्न"

जनता से लॉकडाउन में प्रशासन का सहयोग करने की अपील

रतलाम/सैलाना| आज शाम 6:00 बजे से दिनांक 19 कि सुबह 6:00 बजे तक जिले में लागू लॉकडाउन के संदर्भ में एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें नगर के व्यापारी गण पत्रकार गण उपस्थित रहे। बैठक में एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर द्वारा लॉकडाउन के संदर्भ में जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी एवं उपस्थित व्यापारीगणों, पत्रकार गणों एवं नगर के वरिष्ठ जनों से उनके सुझाव सांझा किए। एसडीएम सुुश्री कामिनी ठाकुर ने लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों से सामग्रियों के अधिक मूल्य नहीं वसूलने एवं कालाबाजारी नहीं करने चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं की ऐसा करते पाए जाने पर संबंधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि महामारी के इस समय में जो कोई भी व्यापारी कालाबाजारी या अधिक मूल्य लेता है तो उसकी जानकारी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

रतलाम जिले में शुक्रवार 09 अप्रैल से 09 दिनों का टोटल लॉकडाउन…

महामारी कोविड-19 की घातक दूसरी लहर के बीच पूरे रतलाम जिले में लागू इस लॉकडाउन मैं अनुभाग सैलाना में लोक डाउन के संदर्भ में आयोजित इस बैठक में एसडीओपी बि आर सोलंकी, थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सिंगर, नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने भी अपने विचार उपस्थित जनों से सांझा कर जनता से भी लॉकडाउन में प्रशासन से सहयोग की अपील की। लॉक डाउन 2 के संदर्भ में थाना परिसर सैलाना आयोजित जनपद पंचायत सैलाना सीईओ बलवंत नलवाया, नगर परिषद सीएमओ जी एस गुहा, नासिर अली खान, पत्रकार गण सुरेश मालवीय, विमल कटारिया, सुनील परिहार, अल्ताफ अंसारी, व्यापारी एसोसिएशन के संजय मंडोत, पंकज राठौर, फल फ्रूट एवं सब्जी विक्रेता एसोसिएशन के पूरणमल परमार आदि जन उपस्थित रहे।

 3,199 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *