रतलाम: किल कोरोना अभियान 3 के दौरान मैदानी कार्यकर्ता मरीजों की शीघ्र पहचान कर प्रबंधन करें – कलेक्‍टर श्री डाड

  
Last Updated:  मई 7, 2021 " 07:35 अपराह्न"

रतलाम | रतलाम जिले में किल कोरोना अभियान 3 के संबंध में कलेक्‍टर गोपालचंद्र डाड एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमति मीनाक्षीसिंह ने वर्चुअल वीडियो कॉन्‍फ्रेंस कर स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
कलेक्‍टर श्री डाड ने ऑनलाईन निर्देशित किया कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मरीजों की पहचान कर तत्‍काल उपचार प्रदान कर मरीजों का उचित प्रबंधन किया जाए एवं घर-घर सर्वे कर लोगों की काउंसलिंग करें एवं उपचार प्रदान करे। सीईओ जिला पंचायत श्रीमति मीनाक्षीसिं‍ह ने स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को किल कोरोना सर्वे के दौरान सेवाऐं प्रदान करने के साथ ही बचाव के लिए मास्‍क, सोशल डिस्‍टेंसिंग, सेनिटाईजर तथा फेस शील्‍ड का भी उपयोग करने को कहा। उन्‍होने स्‍पष्‍ट किया कि मरीजों की जॉच के दौरान पल्‍स ऑक्‍सीमीटर एवं अन्‍य सभी आवश्‍यक उपकरणों का उपयोग किया जाए एवं मरीजों को त्‍वरित उपचार प्रदान करें।
मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. ननावरे ने सभी स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं को आवश्‍यकतानुसार सभी संसाधन उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए। वर्चुअल वीसी का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। एपिडेमियोलाजिस्‍ट डॉ. गौरव बोरीवाल ने स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओ को कोविड उपचार के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार दवाईयों की जानकारी दी। उल्‍लेखनीय है कि जिले में किल कोरोना अभियान 3 का संचालन जिले में प्रारंभ कर दिया गया। पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता दल बनाकर ग्रामीण एवं श‍हरी क्षेत्रों में घर-घर सर्वे कर रहे है ताकि सर्दी, खांसी बुखार के रोगियों की स्‍क्रीनिंग कर उन्‍हें उचित उपचार प्रदान किया जा सके। वीडियो कॉन्‍फेंसिंग के दौरान डीपीएम डॉ. अजहर अली ने बताया कि कार्यक्रम के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाताओं की क्षेत्रवार ड्युटी लगाई गई हैं एवं कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है।

 539 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *