अवैध शराब परिवहन करने वाले के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही

  
Last Updated:  मई 14, 2021 " 07:46 अपराह्न"

खरगोन|शुक्रवार को मेनगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अवैध रुप से शराब भरकर कसरावद से खरगोन की ओर आ रहे है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबीर के बताए हुई गाड़ी आते देख उसे नाकाबंदी कर रोका गया। पुलिस टीम द्वारा गाड़ी में बैठे व्यक्ति का का नाम व पता पूछने पर विनोद कुमार पिता रामवचन यादव निवासी ग्राम निधोरा पोस्ट नादी जिला चंदोली उप्र हाल मुकाम ग्राम लोहारी थाना मेनगांव का होना बताया। पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर पीछे की तरफ बॉम्बे व्हिस्की की कुल 30 पेटियां रखी मिली, जिसमें 50-50 क्वाटर देशी मसाला मदिरा के कुल 1500 क्वार्टर मिले। प्रत्येक क्वार्टर में 180 उस शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 270 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए है। वाहन चालक द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में लाईसेंस या वैध दस्तावेज के संबंध में पूछताछ करने पर कोई लाईसेंस या वैध दस्तावेज होना नहीं बताया। अवैध शराब एवं गाड़ी को विधिवत जब्त किया। वही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना मेनगांव में अपराध क्र 206/21  धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 814 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *