संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया-

  
Last Updated:  मई 25, 2021 " 02:10 अपराह्न"

रतलाम| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बैनर तले अपने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला आयुष अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 19000 से अधिक संविदा सेवा कर्मी आयुष चिकित्सक फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन स्टाफ नर्स टीवी कर्मचारी डेंगू डीपीएम यूनिट शहीद कई अन्य पदों पर रहकर पिछले वर्ष भारी कोरोना संक्रमण महामारी के बीच से लेकर इस वर्ष भी इस महामारी में अपनी सेवाएं लगातार दे रहे हैं।। लगातार संक्रमण महामारी में अपनी सेवा देने के कारण बहुत से कर्मचारी खुद भी संक्रमित हुए हैं और कुछ कर्मचारियों के परिवारों में भी यह संक्रमण फैला है।। मध्यप्रदेश शासन ने 2018 में संविदा कर्मचारियों के लिए बनाई नीति में प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के 90% तक मूल वेतनमान का भुगतान करने का आदेश प्रसारित हुए हैं जिसमें अन्य अभिभावकों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को तो इसका लाभ मिला है लेकिन कोरोना संक्रमण महामारी में अपने महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को शासन के इस योजना का लाभ ही नहीं मिला है,, जिस कारण संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में शासन के इस कदम का लेकर काफी आक्रोश है, साथ ही अन्य विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के वेतन निर्धारण में भी कई सारी विसंगतियां हैं। आज दिनांक 25 मई 2021 को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रतलाम के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के आवाहन पर प्रभारी सीएमएचओ को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया ।इस ज्ञापन में यह मांग की गई है की उसे लागू की जाए एवं निष्कासित साथियों की एनआरएचएम में वापसी की जाए हमारी यह जो मांगे जब तक पूरी नहीं होती है सभी संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे ज्ञापन देते समय डीपीएम डॉक्टर अजहर अली डॉ तरुण गर्ग डॉक्टर आफरीन अकाउंटेंट संजय उपाध्याय एवं अन्य संविदा कर्मचारी उपस्थित थे |

 735 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *