सैलाना में वैक्सीन महा अभियान 21 जून से-

  
Last Updated:  जून 19, 2021 " 05:49 अपराह्न"

आम जनता में वैक्सीन के प्रति जागरूकता लाना आवश्यक: एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर

रतलाम/सैलाना | क्षेत्र से कोरोना संक्रमण महामारी का पूरी तरह से सफाया करने हेतु सैलाना प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद होकर वैक्सीन महाअभियान के लिए तैयार है। जिसके लिए 21 जून से पूरे सप्ताह सैलाना नगर में महा वैक्सीन अभियान चलाया जावेगा। जनपद सभागृह सैलाना मैं आयोजित पत्रकार वार्ता में एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता में भी वैक्सीन के प्रति जागरूकता लाने और आम जनता को इस महामारी से बचाने हेतु इस महा वैक्सीन अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी साथ ही उन लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी जिन्होंने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है जिसके लिए सैलाना में 3 वैक्सीन सेंटर बनाए गए हैं आमजन को भीड़ भाड़ की परेशानी से बचने के लिए नगर परिषद के साथ सहयोग कर इन तीनों वैक्सीन सेंटर को 5_5 वार्ड मैं विभाजित करने का भी सुझाव मिला है जिसे अधिकारियों संग चर्चा कर मूर्त रूप दिया जाएगा। जनपद सभागृह सैलाना में आयोजित इस पत्रकार वार्ता में मनोज पाटीदार उप निरीक्षक पुलिस थाना सैलाना, बलवंत नलवाया सीईओ जनपद सैलाना, एवं कैलाश डामोर प्रभारी तहसीलदार सैलाना ने भी अपने विचार व्यक्त किया। जनप्रतिनिधि व्यापारी एवं गणमान्य जन बैठक से रहे नदारद,,,,, कोरोना वैक्सीन के महा आयोजन को लेकर हुई इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि व्यापारी गण नदारद रहे जोकि बैठक में चर्चा का विषय रहा,,, उल्लेखनीय है कि क्राइसिस कमेटी की बैठक में सैलाना के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने वाले,, बाजार खुलने के लेफ्ट राइट फार्मूले पर भी काफी हंगामा करने वाले कोरोना संक्रमण महामारी को क्षेत्र से समाप्त करने के लिए आयोजित होने वाले वैक्सीन महा अभियान की बैठक में आए ही नहीं।। बैठक के अंत में बलवंत नलवाया सीईओ जनपद पंचायत सैलाना ने बैठक में आमंत्रित पत्रकार गणों का आभार व्यक्त किया।।

 459 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *