रतलाम: सांसद श्री डामोर का भ्रमण कार्यक्रम-

  
Last Updated:  जून 19, 2021 " 11:42 अपराह्न"

रतलाम | सांसद गुमानसिंह डामोर 21 एवं 22 जून को रतलाम जिले के भ्रमण पर रहेंगे। भ्रमण कार्यक्रम अनुसार श्री डामोर 21 जून को प्रातः 9.00 बजे झाबुआ से प्रस्थान कर 11.00 बजे सैलाना आएंगे एवं आयोजित टीकाकरण 18 प्लस एवं योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 11.50 बजे सैलाना से प्रस्थान कर दोपहर 12.00 बजे ग्राम करिया में टीकाकरण 18 प्लस एवं योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.00 बजे सैलाना सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से भेंट करेंगे। 3.00 बजे माडल स्कूल सैलाना में जनपद पंचायत क्षेत्र के समस्त शासकीय विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे। सायं 5.00 बजे सैलाना में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
सांसद श्री डामोर 22 जून को प्रातः 11.30 बजे राजापुरा माताजी के लिए प्रस्थित होंगे तथा दोपहर 12.00 बजे 18 प्लस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.00 बजे बाजना में 18 प्लस एवं योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 1.30 बजे कार्यकर्ताओं एवं आमजन से भेंट करेंगे। दोपहर 3.00 बजे शा.उ.मा.वि. बाजना में समस्त शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की बैठक में सम्मिलित होंगे तथा सायं 5.00 बजे बाजना से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 531 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *