रतलाम: शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए बीएलओ लिस्ट से व्यक्तियों का सत्यापन करेंगे
Last Updated: जून 25, 2021 " 10:57 अपराह्न"
कलेक्टर ने वैक्सीनेशन महा अभियान की समीक्षा की
रतलाम|कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिले में वैक्सीनेशन महा अभियान की समीक्षा शुक्रवार शाम करते हुए निर्देश दिए कि चुनाव की तर्ज पर आयोजित वैक्सीनेशन अभियान में शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। इसके लिए बीएलओ की सूची के आधार पर व्यक्ति सत्यापित किए जाएंगे। सूची से चेक किया जाएगा कि कितने व्यक्ति वैक्सीनेशन से शेष बचे हैं। साथ ही लोगों को घर-घर पर्ची भी दी जाएगी जिसमें बताया जाएगा कि उन्हें अपने वार्ड में किस सेंटर पर वैक्सीनेशन के लिए आना है।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम से चर्चा करते हुए उनके अनुभागो में वैक्सीन के निर्धारित लक्ष्य की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया को निर्देश दिए कि शहर में मास्क नहीं पहनने पर की जाने वाली कार्रवाई में तेजी लाएं। कलेक्टर ने कहा कि शहर में कई सारे व्यक्ति बगैर मास्क नजर आ रहे हैं जो गलत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे को निर्देश दिए कि कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य के दौरान मरीज से जुड़े अधिकाधिक व्यक्तियों की ट्रेसिंग की जाए। यह भी निर्देशित किया कि जिले के रावटी तथा बाजना क्षेत्रों में वैक्सीनेशन सेंटर्स पर हेल्थ कैंप भी आयोजित किए जाए। कैंप में आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएं।