अभियान : मोटर व्हीकल एक्ट के उलंघन पर सैलाना पुलिस ने कार्रवाई की

  
Last Updated:  जुलाई 13, 2021 " 11:12 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| पुलिस थाना सैलाना ने मोटर व्हीकल एक्ट का उलंघन करने वालें 27 वाहनों पर कार्रवाई कर ₹ 7500 रूपए समन शुल्क वसूल किया है|
मोटर व्हीकल एक्ट का उलंघन करने वाले बगैर हेलमेट, बगैर कागजात के वाहन चलाने वालों ओवरलोडिंग आदी मोटर व्हीकल एक्ट का उलंघन करने वालों पर आज मंगलवार को सैलाना पुलिस ने चालान कार्रवाई कर समन शुल्क वसूल किया है |
पुलिस थाना सैलाना में 18 वाहन चालकों पर कार्रवाई करी है वहीं पुलिस चोकी धामनोद थाना सैलाना ने 9 वाहन सवारों पर कार्रवाई की टोटल 27 चालान बनाकर ₹ 7500 रुपए समन शुल्क वसूल किया है|
मोटर व्हीकल एक्ट के उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को दूर से देख वाहन चालक रास्ता बदल रहें थे तो कोई कार्रवाई से बचने के लिए अपने परिचितों को फोन मिला रहा था लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं चलने दी ओर चालान बनाकर समन शुल्क भी वसूल किया|

 379 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *