रतलाम: कोरोना टीका करण महा अभियान 25 दिन 26 अगस्त को

  
Last Updated:  अगस्त 21, 2021 " 06:54 अपराह्न"

रतलाम: कोरोना टीका करण महा अभियान 25 दिन 26 अगस्त को

बीएलओ घर-घर पर्ची वितरित करेंगे

रतलाम|आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाभियान होगा, इसमें रतलाम शहर में कोविशील्ड प्रथम डोस से अब तक वंचित रहे लोगों को बीएलओ द्वारा घर-घर पर्चे वितरित की जाएगी ताकि वे वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर इस महाअभियान का लाभ ले सके। इन दिनों में 84 दिवस पूर्ण होने वाले लोगों को दूसरा डोस भी लगाया जाएगा।

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम रतलाम शहर श्री अभिषेक गेहलोत ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत 24, 25 अगस्त को वैक्सीनेशन सेंटर पर कोविशील्ड का प्रथम एवं दूसरा डोस लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पहला डोज लगवा लिया है और 84 दिन की अवधि पूर्ण हो चुकी है, वे केंद्रों पर पहुंचकर दूसरा डोस अनिवार्य रूप से लगवा लें। इसके साथ ही जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है वे प्रथम डोज का वैक्सीनेशन करवाएं। अब तक वैक्सीनेशन से वंचित रहे लोगों की सूची बीएलओ द्वारा तैयार कर ली गई है और इन लोगों को बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पर्ची भी वितरित की जाएगी, ताकि संबंधित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर अनिवार्य रूप से वैक्सीनेशन करवा लें।

दस केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

रतलाम शहर में 25 से 26 अगस्त को रामकला सभागृह लक्ष्मणपुरा, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, रेडक्रॉस भवन विरियाखेड़ी, काश्यप सभागृह सागोद रोड, माहेश्वरी भवन कसारा बाजार, कालिका माता धर्मशाला ,जमातखाना शेरानीपुरा, डीआरएम ऑफिसर क्लब दो बत्ती, आनर्स स्कूल दिलीप नगर एवं लायंस हाल पावर हाउस रोड पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

 439 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *