सैलाना में हुआ हादसा तालाब में डूबने से युवक की मौत

  
Last Updated:  सितम्बर 17, 2021 " 09:28 पूर्वाह्न"

सुनील परिहार

रतलाम/सैलाना । रतलाम जिले के सैलाना कसेरा धर्मशाला के पास दिलीप मार्ग स्थित हनुमान सागर तालाब में एक युवक के डूबने से मृत्यु हो गई। मृतक का नाम अर्जुन पिता नंदा जी उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना है। मिली जानकारी अनुसार सुबह 7:00 बजे के आसपास मृतक दिलीप मार्ग तालाब की पाल के नीचे स्थित चाय की दुकान पर चाय नाश्ता करते देखा गया था, उसके कुछ देर बाद हनुमान सागर तालाब में व्यक्ति के डूबने कि खबर फैलाई , जहा मृतक के स्वजन पहुंचे और तुरंत ही उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने परिक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। नगर परिषद सैलाना के स्वामित्व के उक्त तालाब पर शासन द्वारा लाखों रुपए की राशि व्यय कर सौंदर्यीकरण करवाया जा रहा है नगर के बीचो बीच स्थित तालाब पर इस प्रकार की घटना होना गंभीर चिंता का विषय के साथ ही सुरक्षा में भारी चूक भी है । बताया जाता है कि मृतक ने शराब भी पी हुई थी जिससे कि क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। मृतक के परिवार में दो लड़कियां एक लड़का जो की नाबालिक है मृतक मजदूरी का सब्जी भाजी की दुकान लगाना इत्यादि कार्य करता था।पुलिस मामले की जांच कर रही है

 956 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *