कुल्हाड़ी के वार से पति ने पत्नी की हत्या की, माँ पर भी किया हमला –

  
Last Updated:  जून 1, 2020 " 05:58 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:01 जून 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम जिले के धामनोद नगर में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने तथा बीच बचाव करने आई खुद की मॉ पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने की जानकारी मिली है|
मिली जानकारी अनुसार आज शाम करीबन 7:00 बजे धामनोद नगर के वार्ड क्रमांक 10 में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी के वार से सनसनीख़ेज़ हत्या करदी ,
जो खबर नगर में सनसनी की तरह फैली,
विश्वस्नीय सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी गोपाल पिता नन्दूजी ताबियार उम्र 34 साल ने आज शाम को अपनी पत्नी मधू 32 साल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया बताया जाता है कि बीच बचाव करने आई अपनी माँ लक्ष्मीबाई पर भी प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया गया जिनके सीर व हाथ पर चोट लगी है लक्ष्मीबाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं आरोपी गोपाल को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है समाचार लिखे जाने तक एफआईआर की प्रक्रिया चल रही थी|

बेटी को ससुराल छोड़कर पिता अभी थोड़ी दूर हीं गयें और दामाद ने बेटी की हत्या करदी-

जानकारी अनुसार गोपाल पिता नन्दूजी की पत्नी मधू कुछ वर्षों से अपने पिता के घर मचून में रहती थी बताया जाता है कि कुछ वर्षों से गोपाल ने काम धंधे छोड़ दिया था और दिन भर गुमसुम रहता था तथा अजीब अजीब बाते करने के कारण लोग मेंटल भी मानने लगे थे,
गोपाल की पत्नी मधू अपने पिता के घर चली गई तो गोपाल अपनी माँ लक्ष्मीबाई के साथ रहता था
लक्ष्मीबाई के तीन लडके है जिस में गोपाल सबसे छोटा है
गोपाल व मधू का एक 4-5 वर्ष का बेटा है
मधू को आज इनके पिता अपने गाँव मचून से ससुराल धामनोद छोड़ने आये थे वे अपनी बेटी को उसके पति के घर छोड़ कर वापस अपने गाँव जाने के लिए निकले थे और थोड़ी दूर ही पहुंचे और बेटी के साथ वारदात की खबर ने मिली,
स्पष्ट रूपसे अभी खबर नही है की पति पत्नी के बीच किस बात तथा कारण को लेकर विवाद था
समाचार लिखें जाने तक एफआईआर की प्रक्रिया चल रहीं थी|

 10,329 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *