मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी, तूफानी हवाओं के कारण बारिश-

  
Last Updated:  अक्टूबर 2, 2021 " 06:12 अपराह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश से अब मानसून की वापसी होने लगी है। अब मानसून की वापसी होने लगी है। कुछ इलाकों में बारिश हो रही है लेकिन यह बारिश समुद्र से उठने वाली तूफानी हवाओं के कारण हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खंडवा में 103, धार में 26.6, शाजापुर में 15, इंदौर में 5.2, रतलाम में चार और उज्जैन में 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र द्वारा बताया गया है कि मध्यप्रदेश में हवा की दिशा अब उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने लगी है। बंगाल की खाड़ी में भी हवा का रुख पूर्वी होने लगा है। यानी दक्षिण पश्चिम से आने वाले मानसून के बादल अब नहीं आएंगे। हवाओं में नमी कम हो जाएगी और हवाएं शुष्क होने लगेंगी। इसी के साथ रात का तापमान कम होने लगेगा। कुल मिलाकर सर्दी का मौसम अपने निर्धारित समय पर आने वाला है।

 529 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *