भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा के संदर्भ में दिए गए निक्कर वाले बयान पर ज्यादातर लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराई हैं। कमलनाथ को अपने इस बयान पर अपनी ही पार्टी में समर्थन नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग कमलनाथ और विष्णु दत्त शर्मा के राजनीतिक जीवन की तुलना कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने परिवार के फायदे के लिए राजनीति की जबकि विष्णु दत्त शर्मा ने विद्यार्थियों के हित के लिए परिवार छोड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ के परिवार में कमलनाथ को छोड़कर लगभग सभी कारोबारी हैं। किसी ना किसी सैकड़ों- हजारों करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी में चेयरमैन है या फिर डायरेक्टर हैं। कमलनाथ के परिवार की सभी कंपनियां वह कारोबार करती हैं जिनका संबंध सरकार से होता है और सरकारी संबंध से फायदा होता है।
जब उन्होंने निक्कर पहनना भी नहीं सीखा था, तब तो मैं सांसद था
खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पर तंज कसा। कहा- उनका अध्यक्ष कौन है। वीडी शर्मा… जब उन्होंने निक्कर पहनना भी नहीं सीखा था, तब तो मैं सांसद था। वे हमसे हिसाब पूछ रहे है, अब खुद की सरकार का दें। कमलनाथ का यह कड़क रूप खंडवा के उत्कृष्ट स्कूल ग्राउंड में एक आम सभा में दिखा।
हर चुनाव में विवादित बयान
मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष एवं 40 वर्ष के संसदीय जीवन का अनुभव रखने वाले कमलनाथ लगभग हर चुनाव में कोई ना कोई विवादित बयान जरूर देते हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री श्रीमती इमरती देवी का ‘क्या आइटम है’ कहकर मजाक उड़ाया था। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नालायक कहा था।