आईपीएल पर सट्टा लगा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

  
Last Updated:  अक्टूबर 14, 2021 " 12:26 पूर्वाह्न"

उमरिया। आईपीएल पर सट्टे का अवैध कारोबार कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में दो आरोपी सरहदी जिले कटनी के बताए जा रहे है।इस आरोपियों के पास से लेपटॉप,दर्जन भर से अधिक मोबाइल,9 हजार नगदी,कार सहित करींब 10 लाख से अधिक मश्रुका जपत की गई है।बताया जाता है कि मुखबिर की सूचना पर पाली पुलिस ने सोमवार की रात ब्लाक आफिस के सामने स्थानीय वार्ड नं 12 निवासी राजकुमार उर्फ विक्की पिता हरिराम जसवानी उम्र 34 वर्ष के मकान में दबिश दी थी,इस रेड में स्थानीय आरोपी के निशानदेही पर कटनी निवासी उमेश पिता चेला राम गिडवानी उम्र 34 वर्ष एवं विकास पिता अशोक कुमार पिपलानी उम्र 30 वर्ष निवासी कटनी को भी इस अवैध कारोबार में शामिल पाया गया।जिसके बाद इन आरोपियों के विरुद्ध 482/21 धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।  गिरफ्तार आरोपी 11 अक्टूबर को आईपीएल के कोलकत्ता नाईट राइडर्स एवम रॉयल चौलेंजर्स बंगलौर के बीच 20- 20 ओवर के खेले जाने वाले मैच पर सट्टा लगा रहे थे। एसडीओपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा के निर्देशन में सट्टा एक्ट के तहत कारवाही कर आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है,जिसमे तकरीबन 10 लाख से अधिक की मश्रुका जप्त की गई है। मामले पर प्रकरण कायम कर विवेचना की जा रही है।

 528 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *