महिला पशु चिकित्सकों का अखिल भारतीय सम्मेलन 13-14 नवंबर को भोपाल में

  
Last Updated:  नवम्बर 12, 2021 " 09:36 पूर्वाह्न"


केन्द्रीय पशुपालन मंत्री श्री रूपाला करेंगे शुभांरभ, सम्मेलन में मंथन के आधार पर रणनीति तैयार करने पारित होगा भोपाल संकल्प


उज्जैन। भारत के आजादी के 75वें वर्ष “अमृत महोत्सव” के तहत इंडियन वेटनरी एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ द्वारा देश की महिला पशु चिकित्सकों का अखिल भारतीय “शक्ति सम्मेलन” 13 एवं 14 नवंबर 2021 को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। देश में पहली बार होने वाले “शक्ति सम्मेलन” का शुभांरभ 13 नवंबर को प्रात: 11 बजे केन्द्रीय मंत्री मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी श्री पुरूषोत्तम रूपाला करेंगे।
प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, केन्द्रीय सचिव मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी श्री अतुल चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि, पूर्व सांसद श्री नितिश भारद्वाज, अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं डेयरी विकास श्री जेएन कंसोटिया और नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसपी तिवारी विशेष अतिथि होंगे। प्रख्यात समाजसेवी श्री सुनील अंबेकर मुख्य वक्ता होंगे।
विभिन्न राज्यों की करीब 300 महिला चिकित्सक लेंगी भाग
सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 300 महिला पशु चिकित्सक, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और उद्यमी शामिल हो रही हैं। दो दिवसीय सम्मेलन में महिला पशु चिकित्सकों के सशक्तिकरण, उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य, देश के आर्थिक विकास में योगदान और संबंधित अन्य प्रमुख विषयों पर मंथन किया जायेगा। सम्मेलन में विचार-विमर्श के आधार पर आगामी रणनीति तैयार करने के लिए भोपाल संकल्प पारित किया जाएगा। सम्मेलन में “शक्ति स्मारिका” का विमोचन भी होगा।
समापन 14 नवंबर को
सम्मेलन का समापन 14 नवंबर 2021 को सांसद एवं भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा और केन्द्रीय राज्य मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण सुश्री शोभा करंदलाजे के मुख्य आतिथ्य में रविवार 11 बजे होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय राज्य मंत्री मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी डॉ. संजीव बालियान करेंगे। मुख्य वक्ता एव्हीवीपी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री प्रफुल्ल अकांत और विशेष अतिथि संचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास श्री आर.के. मेहिया होंगे।

 499 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *