महाराष्ट्र में पुलिस ने 26 नक्सलियों को मार गिराया, मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल

  
Last Updated:  नवम्बर 13, 2021 " 09:30 अपराह्न"

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पुलिस ने नक्सलियों को शनिवार को तगड़ा झटका दिया. पुलिस ने 26 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. गढ़चिरौली के ग्यारापट्टी जंगल में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से हुई भारी गोलीबारी में 26 नक्सलियों के मारे गये. गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित गोयल ने मीडिया को यह जानकारी दी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धनोरा तहसील के ग्यारापट्टी के जंगल में मुठभेड़ हुई. अधिकारी ने बताया कि सुबह मर्दिनटोला गांव के पास मुठभेड़ शुरू हुई, जब नक्सलियों ने पुलिस के एक तलाशी दल पर गोलीबारी की. अधिकारी ने कहा कि घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया

उन्होंने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान नक्सलियों का पुलिस बलों के साथ सामना हो गया. दोनों ओर से घंटों जमकर गोलीबारी हुई. दोनों ओर से गोलीबारी रुकने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को 26 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. कई अत्याधुनिक हथियार और नक्सली साहित्य भी बरामद होने की सूचना है. पुलिस ने बताया है कि मुठभेड़ में घायल हुए चार जवानों को नागपुर स्थित ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के क्रिटिकल केयर कॉम्प्लेक्स (सीसीसी) में भर्ती कराया गया है.

 508 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *