क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या मामा गौरव कलश यात्रा रतलाम जिले में 29 नवम्बर को

  
Last Updated:  नवम्बर 28, 2021 " 11:15 अपराह्न"

कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए मार्ग का निरीक्षण किया

रतलाम। क्रांति सूर्य जननायक टंट्या मामा गौरव कलश यात्रा रतलाम जिले में 29 अगस्त को आयोजित होगी। जिले के बाजना से यात्रा प्रारम्भ होकर सैलाना होती हुई रतलाम आएगी। रतलाम से 30 नवम्बर को झाबुआ जिले के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान बाजना, सैलाना, रतलाम आदि स्थानों पर सभाएं आयोजित होंगी, जिनमें जनप्रतिनिधियो, वक्ताओं द्वारा सम्बोधित किया जाएगा। जननायक टंट्या मामा की गाथा का गायन होगा। जननायको पर केंद्रित फिल्म प्रदर्शन चित्र प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

यात्रा के द्वितीय चरण रतलाम जिले में आयोजित हो रही उक्त यात्रा 29 नवंबर को सायं 5.00 बजे बरबड रतलाम आएगी। यहां से अलकापुरी चौराहा, राम मंदिर, सैलाना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड, दो बत्ती चौराहा, न्यू रोड, लोकेंद्र टाकीज, शहर सराय, धानमंडी, रानी का मंदिर, चौमुखीपुल, त्रिपोलिया गेट, अमृत सागर कॉलोनी, बाजना बस स्टैंड होकर निकलेगी। रात्रि विश्राम रतलाम में होगा। यात्रा 30 नवंबर को रतलाम से झाबुआ जिले के पेटलावद की ओर प्रस्थान करेगी।

कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने यात्रा तैयारियों का जायजा लेते हुए मार्ग का निरीक्षण किया

गौरव कलश यात्रा की तैयारी को अंतिम रुप देते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा रविवार को जिले के बाजना, सैलाना आदि स्थानों पर पहुंचते हुए यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया, तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. इन्द्रजीत बाकलवाल भी साथ थे।

 464 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *