मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत कार्यक्रम जारी, आचार संहिता लागू –

  
Last Updated:  दिसम्बर 4, 2021 " 06:21 अपराह्न"

भोपाल। मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु कार्यक्रम आज जारी किया गया। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसी के साथ पूरे मध्यप्रदेश में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा इसकी घोषणा की। निर्वाचन की प्रक्रिया दिनांक 13 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। पहले चरण का मतदान दिनांक 6 जनवरी 2022 को होगा। पंच एवं सरपंच पद के चुनाव की काउंटिंग 11 जनवरी 2022 को होगी। दूसरे चरण का मतदान 28 जनवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। पंच और सरपंच पद के चुनाव की काउंटिंग दिनांक 2 फरवरी 2022 को होगी। तीसरे चरण की वोटिंग दिनांक 16 फरवरी 2022 को होगी। पंच और सरपंच पद के चुनाव की मतगणना दिनांक 21 फरवरी 2022 को होगी। 

आचार संहिता लागू 


मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस जा मोदी ने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर सूचित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा दिनांक 4 दिसंबर 2021 को कर दी गई है। इसलिए चुनाव आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। जो लगातार 23 फरवरी 2022 तक प्रभाव सील रहेगी।

 696 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *