आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित
Last Updated: जनवरी 28, 2020 " 06:23 अपराह्न"
रतलाम, 28,जनवरी 2020(स्पष्ट खबर)
महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संबंधित वार्ड या गांव के स्थाई निवासियों से आवेदन पत्र संबंधित परियोजना कार्यालयों में आगामी 13 फरवरी की शाम 5:00 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी भी संबंधित परियोजना कार्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्रीमती सुनीता यादव ने बताया कि जिन आंगनवाड़ियों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं उनके अंतर्गत परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 1 आंगनवाड़ी केंद्र मोहन नगर तथा काटजू नगर वार्ड क्रमांक 11 में कार्यकर्ता पद, अलकापुरी क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 7 में कार्यकर्ता, बीमा अस्पताल केंद्र में सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 2 के अंतर्गत जैन कॉलोनी वार्ड क्रमांक 40 तथा मोमिनपुरा वार्ड क्रमांक 47 में सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परियोजना रतलाम ग्रामीण क्रमांक 1 के अंतर्गत बिलपांक बदनारा रोड में कार्यकर्ता तथा कनेरी क्रमांक 2 में सहायिका पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसी प्रकार परियोजना रतलाम ग्रामीण क्रमांक 2 के आंगनवाड़ी केंद्र की ईसरथुनी तथा दीनदयाल नगर धामनोद में कार्यकर्ता पद के लिए एवं सालाखेड़ी में सहायिका पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इसके अलावा परियोजना जावरा ग्रामीण के आंगनवाड़ी केंद्र ढोढर सरसोंदा रोड में कार्यकर्ता पद के लिए, सेसलाखेड़ी में सहायिका पद के लिए, परियोजना बाजना के डोलपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता पद के लिए तथा परियोजना पिपलोदा के आंगनवाड़ी केंद्र बछोड़िया क्रमांक 1 में सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।