रतलाम: मुख्यमंत्री को कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया-

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2021 " 04:44 अपराह्न"

मुख्यमंत्री का मेडिकल कालेज प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने आत्मीय स्वागत, अभिनन्दन किया

रतलाम। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शनिवार को रतलाम आगमन पर स्थानीय बंजली हवाई पट्टी पर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम से चर्चा की और कोरोना तीसरी लहर के अंदेशे के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री पुरुषोत्तम द्वारा मुख्यमंत्री को जिले में तीसरी लहर से निपटने हेतु की गई समस्त तैयारियों की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। स्थानीय मेडिकल कॉलेज में किए गए प्रबंधों, ऑक्सीजन प्लांट तैयारियों, मेडिकल उपकरणों तथा दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्रीने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री का मेडिकल कालेज प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने आत्मीय स्वागत, अभिनन्दन किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के शनिवार को रतलाम आगमन पर शासकीय मेडिकल कालेज के प्राध्यापकों और मेडिकल विद्यार्थियों ने उनका आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेडिकल कालेज डीन डा. जितेन्द्र गुप्ता से कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों तथा मेडिकल कालेज के अस्पताल के शुभारम्भ की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज में सीटी स्केन मशीन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

मेडिकल कालेज के डीन डा. जितेन्द्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को कोरोना की संभावित तीसरी लहर एवं नए वैरिएंट को देखते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और तैयारियो के बारे मे विस्तार से अवगत करवाया। डीन ने बताया कि आगामी 20-25 दिनों में सीटी स्केन मशीन स्थापित हो जाएगी। मेडिकल कालेज में पर्याप्त मात्रा में मेडिकल उपकरण व दवाईयां उपलब्ध हैं। मेडिकल कालेज का अस्पताल भी आगामी माह तक लोकार्पण के लिए तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों को उनके भावी जीवन की प्रगति के लिए आशीर्वाद भी दिया।

 531 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *