Ratlam:कांग्रेस प्रत्याशी डिंडोर ने धामनोद में पार्षद और समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई
Last Updated: अक्टूबर 28, 2023 " 01:25 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद। आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद प्रचार प्रसार और जोड तोड कर अपना कुन्बा बढ़ाने में लग गए है। इसी कड़ी में कांग्रेस पत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने शुक्रवार को धामनोद पहुंच कर एक निर्दलीय महिला पार्षद और समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
शुक्रवार को कांग्रेस पत्याशी लक्ष्मण सिंह डिंडोर ने शुक्रवार रात 8:30 बजे धामनोद पहुंच कर कालिका माता मंदिर पहुंच कर दर्शन कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वार्ड नंबर 10 की महिला पार्षद पुष्पा राकेश मकवाना का सम्मान कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई साथ ही राकेश मकवाना, जितेंद्र पाटीदार, सत्यनारायण खराड़ी, जीतू मुनिया, समरथ खराड़ी अन्य को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस की सदस्यता लेने पर इन्होने कहा की लक्ष्मण सिंह डिंडोर योग्य उम्मीदवार है और इनके विचारों से सहमत होकर हम कांग्रेस में शामिल हुए है।
वही कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण डिंडोर ने कहा की राज्य में कांग्रेस आ रही है, सरकार बन रही है, केवल मै नही आप सब चुनाव लड रहे है, और आप सब विधायक बनेग, मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पार्षद मोहनलाल अमलियार, भुवान प्रजापत, जुझार निनामा, रणजीत सिंह सिसौदिया, रामलाल पाटीदार, कारूलाल शर्मा, जगदीश राव, पप्पू परमार सांगाजी निनामा, यशवंत पटेल, पवन राव आदी सहीत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।