शुरुआती रुझान में BJP को बहुमत, 37 सीट पर आगे, आप 27 सीट पर, AAP के बड़े दिग्गज बीजेपी से चल रहे पीछे

  
Last Updated:  फ़रवरी 8, 2025 " 10:00 पूर्वाह्न"

Delhi Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतगणना जारी है। आयोग 8 फरवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली चुनाव 2025 के नतीजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
दिल्ली में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। राजधानी के 11 जिलों में 19 केंद्रों में वोटों की गिनती की जा रही है, मतगणना से पूर्व रुझान में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी पिछड़ती हुई नजर आ रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है।

BJP ने शुरुआती रुझान में बहुमत हासिल कर लिया है और 37 सीट पर आगे हैं। बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है। aap अभी 27 सीट पर आगे है। भाजपा की शिखा राय, कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा, आप उम्मीदवार मनीष सिसौदिया, सौरभ भारद्वाज सहित कई उम्मीदवारों को मतगणना से पहले विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया।

 558 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *