प्रधानमंत्री श्री मोदी के रतलाम कार्यक्रम 4 नवंबर को, परिवर्तित यातायात व्यवस्था इस प्रकार होगी

  
Last Updated:  नवम्बर 3, 2023 " 07:56 अपराह्न"

ग्राम बजलि हवाई पट्टी के आसपास मुख्य मार्ग पर नो व्हीकल जोन यातायात डायवर्शन तथा पार्किंग प्लान तैयार किया गया

रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के रतलाम कार्यक्रम 4 नवंबर के अवसर पर यातायात व्यवस्था नए सिरे से निर्धारित की गई है इस दौरान ग्राम बजलि हवाई पट्टी के आसपास मुख्य मार्ग पर नो व्हीकल जोन यातायात डायवर्शन तथा पार्किंग प्लान तैयार किया गया है
परिवर्तित यातायात व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज बंजली तिराहे से लेकर हवाई पट्टी तक नो व्हीकल जोन रहेगा जिससे समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा नागरिकों से अपील है कि परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें
जावरा ताल आलोट एवं नामली की ओर से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले समस्त नागरिकों के लिए पार्किंग p13 तथा पी 14 में व्यवस्था की गई है जो की नामली से पंचेड़ पलसोड़ा होते हुए पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे
रतलाम शहर से सैलाना तथा बांसवाड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेड़ी जावरा अंडर ब्रिज प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए नामली पंचेड़ फाटा से ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना बांसवाड़ा की ओर जाएंगे सैलाना बांसवाड़ा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली पंचेड़ फंटा होते हुए फोरलेन मार्ग से जावरा अथवा सात रूंडा की ओर जा सकेंगे रावटी, शिवगढ़, बाजना से आने वाले समस्त वाहनों की पार्किंग रमेश रेती गिट्टी प्लांट p2 एवं P3 में पार्किंग व्यवस्था की गई है
उज्जैन, इंदौर, धार, झाबुआ की ओर से कार्यक्रम स्थल के लिए आने वाली बसों का रतलाम से सालाखेड़ी चौकी होते हुए सेजावता फांटा से बजलि फंटा की ओर एस एफ लाइन के पीछे पार्किंग p5 सियाराम जिनिंग मिल पार्किंग p6 एवं मां आशापुरा होटल के पीछे p08 में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है सेजावटा तथा रतलाम से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग p4 p7 p9 तथा पी 11 में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है सैलाना तरफ से कार्यक्रम स्थल पर आने वाले सभी चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों की पार्किंग टी 12 तथा पी 14 में वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है vip तथा पुलिस प्रशासन के वाहनों की पार्किंग p1 में रहेगी ।

 864 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *