MP election 2023: सैलाना विधानसभा में सोशल मीडिया से चुनावी पारा गरम,

  
Last Updated:  नवम्बर 3, 2023 " 09:46 अपराह्न"

MP election 2023: सैलाना विधानसभा में सोशल मीडिया से चुनावी पारा गरम,

Sunil Parihar sailana
Spasht.K@gmail.com
Spasht.K@gmail.com

रतलाम/सैलाना। विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनितिक पारा गरम हो रहा हैं जहां विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ रहे राजनैतिक दलों और उनके अधिकृत प्रत्याशियों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है साथ ही एक दूसरे के विरुद्ध माहौल बनाने के लिए जमकर सोशल मीडिया का उपयोग कर, कैसे एक दुसरे को एक्सपोज़ किया जाए! को रणनीति का हिस्सा बनाया जा रहा हैं।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी के वीडियो वायरल

सैलाना विधानसभा चुनाव में इस बार जो देखने को मिल रहा है वह पिछले कभी चुनाव में देखने को शायद ही मिला हो जब राजनीतिक विरोधी और समर्थक एक दूसरे पर राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप ना करते हुए सीधे व्यक्तिगत टीका टिप्पणी करने का अवसर तलाशने में लगे हुए हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक हर्ष विजय गहलोत (गुड्डू) के विरोध में राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों द्वारा ऐसे वीडियो प्रसारित किए गए हैं जिसमें उन्हें क्षेत्र की जनता का भारी विरोध का सामना करना दिखाई दे रहा है, तो एक पुराना वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी एक महिला अधिकारी से बहस करते दिखाई दे रहें है। वहीं कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है कहीं कोई नाराजगी नहीं है लेकिन अंदरखाने की माने तो कई कांग्रेसी और विधायक समर्थक कुछ दिनों पूर्व ही दूसरी पार्टी से आए बाहरी नेताओं की मौजूदगी और उनके पार्टी में ओहदा बड़ने से नाराज दिखाई दे रहे हैं? यही वजह है कि कांग्रेस के रणनीतिकारों का यह भी आकलन है कि कहीं अपने ही कार्यकर्ताओं समर्थकों की नाराजगी कांग्रेस प्रत्याशी विधायक को भारी न पड़ जाए।

भाजपा प्रत्याशी के पति का टोल प्लाजा पर मारपीट करते पुराना वीडियो वायरल

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति से इतर भाजपा की स्थिति भी कोई ज्यादा बेहतर नहीं की जा सकती है। पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि भाजपा द्वारा भी गैर भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक महत्व दिया जा रहा है जिससे पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल डगमगा रहा है जिससे कार्यकर्ताओं में अंदरूनी असंतोष भी है संगठन कितना भी जोर लगा ले लेकिन पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने में अभी तक सफल नही हुए है, ऐसे में भाजपा का विधानसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड सकता हैं।
वही भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता चारेल के पति भाजपा नेता विजय चारेल का वीडियो बता कर एक टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।

जयस उम्मीदवार दिखा रहे अपना दम खम-

कुछ भी नहीं होकर सब कुछ अपने पास ही रखना कि कला इस बार शायद जयस समझ गई है और इसी कारण विधानसभा चुनाव में अपने महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। जयस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश र्डोडियार अपने संगठन और चुनाव में पूरे दम खम के साथ इस विधानसभा चुनाव में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। जयस के पास समर्पित सक्रिय युवाओं की पूरी फौज लिए इस बार विधानसभा चुनाव में डोडियार कोई बड़ा कारनामा करेंगे ऐसा आम जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय विधायक गहलोत विधानसभा सैलाना में अपने पिताजी स्वर्गीय श्री प्रभु दयाल गहलोत द्वारा किये गये विकास कार्यों और क्षेत्र का गहलोत परिवार के प्रति प्यार सहयोग समर्पण समर्पित कार्यकर्ताओं की भारी फौज अपने 5 साल के किए कार्यों के भरोसे इस विधानसभा चुनाव में अपनी ताल ठोक रहे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक श्रीमती संगीता विजय चारेल अपने पूर्व के कार्यकाल और प्रदेश की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे ही अपने विधानसभा में चुनावी नया पार लगाने के जुगत में है।

chief editor. Uttam sharma, m.k Choudhari

 1,234 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *