Ratlam:निर्वाचन निर्देशिका का विमोचन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया

  
Last Updated:  नवम्बर 6, 2023 " 06:53 अपराह्न"

रतलाम। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के महत्वपूर्ण तथ्यों एवं जानकारियों के साथ निर्वाचन से जुडे प्रशासनिक, पुलिस एवं नोडल अधिकारियों के दूरभाष क्रमांक पर केंद्रित निर्वाचन निर्देशिका का विमोचन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लाक्षाकार ने किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

पुस्तक में जिले के महत्वपूर्ण अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियोजित प्रेक्षकगण, जिले का मानचित्र एवं सामान्य जानकारी, निर्वाचन कार्यक्रम, मतदान केन्द्रों, निर्वाचक नामावली एवं शेडो एरिया, अन्तरराज्यीय सीमा से लगे मतदान केन्द्रों की जानकारी, निर्वाचन व्यय, अनुवीक्षण दल, मास्टर ट्रेनर्स, सेक्टर आफिसर्स, स्टैण्डिंग कमेटी एम.सी.एम.सी., व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ, स्क्रीनिंग कमेटी, एमसीसी टीम, दूरभाष निर्देशिका एवं आदर्श आचार संहिता की जानकारी समाहित की गई है।

इस पुस्तक का निर्देशन एवं आलेखन अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव ने किया है तथा संपादन एवं संकलन सहायक सांख्यिकीय अधिकारी प्रौढ शिक्षा दीपकराय माथुर द्वारा किया गया है।

 556 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *