Ratlam: धामनोद में मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई, रतलाम शहर में महारैली 7 नवंबर को

  
Last Updated:  नवम्बर 6, 2023 " 11:46 अपराह्न"

रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु एक महारैली 7 नवंबर को रतलाम शहर में आयोजित की गई है। प्रातः 10:30 बजे से आयोजित उक्त रैली नगर निगम परिसर से प्रारंभ होकर नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड तक जाकर मानव श्रृंखला का रूप लेती हुई समाप्त होगी।

डर, दबाव या लालच में आए बगैर करे अपना मतदान-

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत धामनोद नगर के मतदाताओं से अपने मत का शत प्रतिशत उपयोग किए जाने हेतु नगर परिषद द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र- छात्राओं अध्यापकों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ तथा नगर परिषद के कर्मचारी सम्मिलित हुए रैली नगर परिषद परिसर से प्रारंभ होकर पटेल चौराहा सदर बाजार आजाद चौक टंकी चौराहा रतलाम सैलाना मुख्य मार्ग बस स्टैंड गांधी चौक हनुमान गली होते हुए नगर परिषद परिसर में समाप्त हुई रैली में उपस्थित बच्चों द्वारा निर्वाचन विभाग की ओर से प्राप्त नारे लगाए जाकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से अपने क़ीमती मत का उपयोग किसी डर दबाव या लालच में आए बगैर किए जाने की अपील की गई।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 740 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *