भाजपा और सरकार के कार्यों का संग्रहण सराहनीय – विधायक चेतन्य काश्यप

  
Last Updated:  नवम्बर 7, 2023 " 07:46 अपराह्न"


मीडिया के कार्यों में सहयोगी होगी दिग्दर्शिका – प्रदेश प्रवक्ता श्री सिसोदिया


भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा दिग्दर्शिका का विमोचन


रतलाम।
 भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग द्वारा मीडिया की सहूलियत के लिए दिग्दर्शिका का विमोचन समारोहपूर्वक हुआ। इसमें पार्टी के प्रदेश से जुड़े विशिष्ट लोगों की जानकारी समाहित करने के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियों को संग्रहित किया गया है, जिसका मीडिया साथियों को लाभ मिलेगा। विमोचन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित उक्त दिग्दर्शिका में पत्रकारों के दैनिक जीवन में काम में आने वाली आवश्यक जानकारी के साथ प्रमुख नंबर समाहित किए गए है। पार्टी का उद्देश्य यह है कि यह दिग्दर्शिका सभी मीडियाकर्मियों के लिए उपयोगी हो। इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई है।
भाजपा प्रत्याशी श्री काश्यप ने कहा कि मीडिया दिग्दर्शिका पत्रकार साथियों के लिए बहुउपयोगी होगी। दिग्दर्शिका को पार्टी ने सभी की जानकारी समाहित करके बनाई है। इसमें आपके जरूरत से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल सकेगी। रतलाम में इसका विमोचन होना गर्व की बात है। भाजपा एक सुनियोजित योजनाबद्ध तरीके से चलने वाली पार्टी है और वहीं इस तरह के काम कर सकती है। प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं इसका जीवंत प्रमाण है।
प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी श्री सक्सेना ने कहा कि भाजपा ने शुरुआत से ही मीडिया के साथ सहजता का व्यवहार रखा है। यह दिग्दर्शिका मीडिया के सहयोग के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिसका पूरा लाभ पत्रकार साथियों को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया। आभार सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने माना।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com

 573 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *