Ratlam:शाम होते ही होटल और ढाबे मयखाने बन जाते है, जहां देर रात तक जाम छलकते है।

  
Last Updated:  नवम्बर 9, 2023 " 12:00 अपराह्न"

प्रतीकात्मक फोटो

रतलाम/सैलाना-धामनोद। ढाबों पर परोसी जा रही अवैध रूपसे शराब, देर रात तक छलक रहे जाम, ढाबा संचालकों की दादागिरी से आये दिन बनती है विवाद की स्थिति, आबकारी अमला क्षेत्र में केवल थोथी कार्यवाही कर इतिश्री पुरी कर रहा है। नगरीय क्षेत्र से लगते हुए बायपास स्थित होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में अवैध शराब का कारोबार जमकर फल फूल रहा है, भोजनालय, होटल, ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जहां बार की तरह ग्राहकों को बैठकर पीने की वीआईपी सुविधा दी जा रही है। अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहे ढाबा व होटल मालिक इस धंधे से चांदी काट रहे हैं । शाम होते ही होटल और ढाबे मयखाने बन जाते है। जहां देर रात तक जाम छलकते है। ऐसे ही एक मामले का खुलासा तब हुआ जब धामनोद सैलाना के बीच एक ढाबे पर ढाबा संचालक और ग्राहकों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई।

ad

धामनोद और सैलाना क्षेत्र में ढाबों पर देर रात तक परोसी जा रही शराब-

आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियो में लगे हुए हैं लेकिन इंगित होता है की आबकारी विभाग अभी भी अपनी डफली अपना राग पर चल रहा है।
धामनोद – सैलाना रोड़ गौथुलिया तालाब के पास सावन ढाबे पर ढाबा संचालकों द्वारा दादागिरी से खुले आम ढाबे पर शराब परोसी जा रही है, शराब पीने और पीलाने की बात पर यहां आये दिन विवाद की स्थिति भी बन रही है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार मंगलवार की मध्य रात्री को भी उक्त ढाबे पर शराब को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई , जिसमें ढाबा संचालकों द्वारा कृषि मंडी सैलाना के हम्मालों से शराब और सर्विस के बील को लेकर विवाद किया और इनसे बील से भी अधिक रूपये छीन लिये, हम्मालों ने वीडियो भी बना कर वायरल किया है।
जिसमें साफ देखा जा सकता हैं की ढाबे पर खुलेआम शराब परोसी जा रही हैं।
लेकिन संबंधित आबकारी विभाग गांव मंजरों में कच्ची शराब पर कार्रवाई कर खुद अपनी पीट थपथपा कर कार्रवाई की इतिश्री पुरी कर रही है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com

 1,870 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *