किसकी बनेगी सरकार? देखें Exit Poll 2023 के Live नतीजे, एग्‍ज‍िट पोल के नतीजे आने शुरू

  
Last Updated:  नवम्बर 30, 2023 " 08:23 अपराह्न"

मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, तेलंगाना और मि‍जोरम में व‍िधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद एग्‍ज‍िट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. इन नतीजों के अनुसार, मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को म‍िल सकती है।

वहीं एग्‍ज‍िट पोल के अनुसार, राजस्‍थान में बीजेपी की सरकार बनती द‍िख रही है. छत्‍तीसगढ़ में बघेल सरकार वापसी करती द‍िख रही है. तेलंगाना और म‍िजोरम में वहां की मौजूदा सरकार वापसी करती द‍िख रही है।

किसकी बनेगी सरकार?

छत्तीसगढ़ की तस्‍वीर साफ..

इंडिया टुडे के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 36-46 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलती दिख रही हैं.

एबीपी न्यूज सी-वोटर के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 36-48 और कांग्रेस को 41-53 सीटें दी हैं.

इंडिया टीवी के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 30-40 और कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलती दिख रही हैं,
-जन की बात के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी को 34-45 और कांग्रेस को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है,

राजस्थान में हार रहे हैं गहलोत?

जन की बात के एग्‍ज‍िट पोल में बीजेपी 100 से 122 सीटें जीत सकती है, जबकि सहयोगियों के साथ कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलेंगी,

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एक्‍ज‍िट पोल में गहलोत को 90 और 100 सीटें म‍िल रही हैं लेक‍िन बीजेपी को 100-110 सीटें दी हैं

MP में कांटे की टक्कर
-जन की बात में बीजेपी को 100-123 सीटें और कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं

टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट ने बीजेपी को 106-116 सीटें और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज ने बीजेपी को 118-130 सीटें और कांग्रेस को 97-107 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज के मुताबिक, बीजेपी 118-130 सीटें, जबकि कांग्रेस 97-107 सीटें जीत सकती है. अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं.

छत्‍तीसगढ़ में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 40-50 सीटें, बीजेपी को 36-46 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है.

राजस्थान – जन की बात – बीजेपी की सरकार

टूडेज चाणक्या- कांग्रेस की सरकार

अब 3 तारीख को पता चलेगा कि कौन जीतेगा बाजी़ और किसकी होगी हार..

इस बार कौन जीतेगा बाज़ी और किसकी होगी हार, कहां किसकी बनेगी सरकार, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान हुआ था. चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को आएंगे लेकिन उससे पहले आज एग्जिट पोल अपने परिणाम बता रहा है, शाम साढ़े पांच बजते ही एग्जिट पोल का प्रसारण शुरू हो जाएगा।

 995 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *