MP news:कार डिवाइडर से टकराई और हवा में उछल कर दो बार पलटी खाते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई, दो की मौत, तीन घायल.

  
Last Updated:  दिसम्बर 1, 2023 " 02:53 अपराह्न"

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरूवार रात एक भयंकर हादसा हो गया। तेज रफ्तार दौड़ती कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछली और गिरी जिसमें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हैं जिनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी भोपाल के लिंक रोड क्रमांक एक पर एक कार पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद हवा में उछल कर दो बार पलटी खाते हुए फुटपाथ पर चढ़ गई।

मिली जानकारी अनुसार हरदा के कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ एक समारोह में हिस्सा लेने भोपाल आए थे और वह गुरुवार की रात को न्यू मार्केट की तरफ जा रहे थे। तभी रेड क्रॉस अस्पताल के पास तेज रफ्तार से दौड़ती उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। बताया गया है कि इस हदासे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए युवकों को अस्पताल ले जाया गया तब तक अभिराज और रीदम की मौत हो चुकी थी, वहीं रोहित की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

 638 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *