MP में भाजपा को प्रचंड बहुमत, रतलाम जिले में कांग्रेस का सूपडा साफ..

  
Last Updated:  दिसम्बर 3, 2023 " 05:53 अपराह्न"

रतलाम। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिल रहा है, रुझानों में 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा 160 से अधिक सीटें जीत रही है, रतलाम जिले में भी भाजपा को एक सीट का फायदा हुआ है।

रतलाम जिले में कांग्रेस का सूपडा साफ-

एमपी में मोदी मैजिक से भाजपा प्रचंड बहुमत की और अग्रसर है, मोदी ,शिवराज की लहर में रतलाम जिले में पांच मेंसे चार सीटों पर जीत हासिल की है, वही एक सीट जयस उम्मीदवार ने जीती है। कांग्रेस उम्मीदवार यहां पांचों सीटों पर हार गये है। रतलाम जिले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही जिला संगठन नेतृत्व की भी इस जीत में बड़ी भुमिका रही जिससे परिणाम भाजपा के पक्ष मे एतिहासिक आये है। बता दे की भाजपा के 4 जीते उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।

रतलाम जिले में इस प्रकार रहा चुनाव परिणाम-
219-रतलाम ग्रामीण भाजपा के मथुरालाल डामर 34324 से जीते उन्हें 102968 मत मिले कांग्रेस को 68644

220-रतलाम शहर 60708 से भाजपा के चैतन्य कश्यप जीते | उन्हें 109656 और कांग्रेस को 48948 मत मिले

221-सैलाना निर्दलीय कमलेश्वर डोडियार 4618 से जीते| उन्हें 71219 कांग्रेस को 66601 भाजपा को 41584 मत मिले

222-जावरा भाजपा के डॉ पांडे 26021 से जीते उन्हें 92019 मत कांग्रेस 65998 जीवनसिह को 40766 मत मिले

223- आलोट में भाजपा के डॉ चिंतामणि मालवीय 68884 मतों से जीते उन्हें 106762 प्रेमचंद गुड्डू को 37878 कांग्रेस को 33565 मत मिले

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 936 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *