Ratlam:बीएपी पार्टी ने MP में पहली जीत दर्ज की, अब डूंगर का नया गांधी डोडियार..

  
Last Updated:  दिसम्बर 4, 2023 " 11:38 पूर्वाह्न"

रतलाम। भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने मध्य प्रदेश में डेब्यू करते हुए रतलाम जिले की सैलाना सीट जीत ली है, यहां से कमलेश्वर डोडियार ने अप्रत्याशित जीत दर्ज कर पुरे प्रदेश में हलचल मचा दी है।

बीएपी पार्टी के जयस समर्थित कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को 4,618 मतों के अंतर से हराया।
यह पहली बार है कि राजस्थान में मुख्यालय वाली भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने मध्य प्रदेश के किसी चुनाव में जीत दर्ज की है।

साल 2020 में भारतीय ट्राइबल पार्टी से उभरी बीएपी आदिवासी-आधारित पार्टी है और विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही इसे मध्य प्रदेश में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया था।
पार्टी ने मध्य प्रदेश में आदिवासी बहुल क्षेत्रों में 25 उम्मीदवार उतारे थे। मोहनलाल रोत के नेतृत्व में बीएपी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कई उम्मीदवार उतारे थे।

2018 में सैलाना से कांग्रेस के हर्ष विजय गेहलोत(गुड्डू) ने जीत हासिल की थी और पार्टी ने उन्हें इस चुनाव में भी उम्मीदवार बनाए रखा है। भाजपा ने संगीता चारैल को मैदान में उतारा था, जिन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ सैलाना क्षेत्र के डूंगर का अब नया गांधी कमलेश्वर डोडियार को कहा जा रहा है।

बीएपी के विजय उम्मीदवार कमलेश्वर डोडियार ने मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के 222- सैलाना विधानसभा चुनाव में ऑटो रिक्शा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और अपने ठेठ देशी अंदाज में चुनाव प्रचार प्रसार किया, लोगों का समर्थन ‘अपणी’ पार्टी नारों के साथ बड़ा और मतदान में ताकत बन कर सामने आया।
ऑटो की रफ्तार के आगे पंजा और फूल लोग भुल गए, और सैलाना में कांग्रेस, भाजपा, जदयू के बाद अब बीएपी पार्टी का उदय हो गया है।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 2,505 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *