Ratlam: पूर्व एमआईसी सदस्य, पूर्व पार्षद, मीसाबंदी व विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय नहीं रहे

  
Last Updated:  दिसम्बर 6, 2023 " 08:14 अपराह्न"

.

भाजपा ने अनुभवी कार्यकर्ता खो दिया – चेतन्य काश्यप

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व एमआईसी सदस्य, पूर्व पार्षद, मीसाबंदी एवं विधानसभा चुनाव के सह संयोजक प्रेम उपाध्याय का देहावसान हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ। यहां आयोजित शोक सभा में पार्टी नेताओं एवं विभिन्न संगठनों ने श्री उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री उपाध्याय की अंतिम यात्रा राम मोहल्ला स्थित उनके निवास से निकली। इसमें असंख्य लोग शामिल हुए। त्रिवेणी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान श्री उपाध्याय की पार्थिव देह को भतीजे स्नेहिल उपाध्याय, सुपुत्री राखी, नीना, जागृति एवं मिली ने मुखाग्नि दी। शोक सभा में विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा ने आज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता खो दिया है। उनका निधन एसी अपूर्णीय क्षति है जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि श्री उपाध्याय पार्टी के कद्दावर नेता थे। उन्होंने हर जिम्मेदारी का निर्वाह किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने कहा कि संघर्ष के दिनों में श्री उपाध्याय हर कदम पर साथ रहे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। बजरंग पुरोहित, शैलेन्द्र डागा, पारस सकलेचा, प्रभु राठौड़, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, गुर्जर गौड़ समाज अध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रदीप उपाध्याय, अशोक चैटाला, राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, राकेश झालानी, झमक भरगट ने भी शोक सभा को संबोधित किया। जावरा विधायक डाॅ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की तरफ से भी संवेदनाएं व्यक्त की गई। संचालन चंदन पिरोदिया द्वारा किया गया।

 538 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *