Ratlam: जिला भाजपा ने जलाया कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2023 " 08:06 अपराह्न"

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने अध्यक्ष राजेंद्र सिह लूनेरा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर कांग्रेस सांसद धीरज साहू का पुतला जलाया| स्थानीय दिलबहार चौराहे पर पुतला दहन से पूर्व जमकर नारेबाजी की गई ।
जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस सांसद के यहां आयकर की छापामार कार्यवाही मे करोड़ो रूपए और सोना जब्त हुए है। उनके ठिकानो पर नोटों की गिनती अब भी जारी है | उन्होंने भ्रष्ट कांग्रेस के खिलाफ जागरूक होने का आव्हान किया |

इससे पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के खिलाफ भाजपा नेताओ ने जमकर नारेबाज़ी की | इस दौरान जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित पार्टी पदाधिकारी जयवंत कोठारी, सुनील सारस्वत, महेश सोनी, प्रदीप चौधरी, सोना शर्मा, कालुसिंह परिहार , पद्मा जायसवाल, मनोज शर्मा, अरूण त्रिपाठी, नीलेश बाफना, दशरथ पाटीदार, बद्रीलाल शर्मा, विनोद यादव, कृष्णकुमार सोनी, निलेश गांधी, मनोहर पोरवाल, श्रीकांत डोसी, बापू सिंह मईडा, राकेश पाटीदार, बद्रीलाल डोडियार, गोकुल सिंह, राजेन्द्र सिंह जाधव, कन्हैयालाल पाटीदार, ओमप्रकाश बोरिया, राजेश राका, देवीलाल गुर्जर, लोकेश शर्मा, दिलीप सिंह डोडियार, शंम्भुसिंह गणावा, भंवरलाल डोडियार, श्याम धाकड़, तुषार कोठारी, राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा, राजेश शर्मा, रजनीश गोयल, राजेन्द्र लाला जाट, देवीलाल गुर्जर, राकेश पाटीदार, दिव्याचंदन शर्मा, शक्ति सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह राठौर, रतनलाल लाकड़, गोविंद परिहार, हेंमत राहोरी आदि मोजूंद रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 724 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *