Ratlam:विकसित भारत संकल्प यात्रा 16 दिसंबर से 26 जनवरी तक निकलेगी ज़िले में भाजपा ने तैयारियों शुरू की

  
Last Updated:  दिसम्बर 11, 2023 " 08:12 अपराह्न"

रतलाम। केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा मे भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सहभागिता करेगी। यह यात्रा 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की। जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने मार्गदर्शन देते हुए जिले मे यात्रा को सफल बनाने का आव्हान् किया।
जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश का चौतरफा विकास हुआ है। शासन की योजनाओं से जो लोग अब तक वंचित है, उन्हे लाभ दिलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

उन्होने कहा कि भाजपा एक विचार के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। हमने कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं निष्ठा से विधानसभा चुनाव मे रिकॉर्ड मतों से विजय दर्ज की है। आने वाले लोकसभा चुनाव मे भाजपा का यही क्रम आगे जारी रखना है। इसके लिए पूरे जिले मे विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाए।
आरंभ मे जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पूरे जिले मे कांग्रेस का सुपडा साफ हो गया है। भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर उन्हे लाभान्वित करना है। इस यात्रा मे सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक सक्रिय भूमिका निभाए।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के ज़िला संयोजक एवं ज़िला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि जिले मे यात्रा हेतु विधानसभा वार संयोजक बनाए गए है। रतलाम शहर में हेमंत राहोरी, ग्रामीण मे राजेन्द्र सिंह जाधव, जावरा में प्रदीप चौधरी, सैलाना में संगीता चारेल, आलोट में लोकेश शर्मा को प्रभारी रहेंगे । बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने माना। ज़िला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के जिला, मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 611 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *