राज्यपाल ने सीएम को लिखा पत्र, कहा-कल ही विधानसभा में करवाएं फ्लोर टेस्ट –

  
Last Updated:  मार्च 16, 2020 " 12:08 अपराह्न"

भोपाल : प्रदेश की बदलती सियासत के बीच राज्यपाल लालजी टंडन प्रदेश की कमलनाथ सरकार को 16 मार्च को विश्वास मत प्राप्त करने का निवेदन किया था। जिसके बाद सोमवार को विधानसभा सत्र प्रारंभ हुआ किंतु राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आगे की कार्यवाही ना होते हुए सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। अब राज्यपाल लालजी टंडन ने कमलनाथ सरकार को पत्र लिखकर मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने की बात कही है।

बता दें कि 16 मार्च को कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट होना था। किंतु राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन को 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। जिस पर निर्मित है राज्यपाल ने सोमवार को कमलनाथ सरकार को पत्र लिखकर मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने की बात कही है। 0राज्यपाल ने अपने खत में कहा है कि यह खेद की बात है कि आपने मेरे द्वारा दी गई समय अवधि में अपने बहुमत सिद्ध करने की वजह पत्र लिखकर विश्वासमत प्राप्त करने का विधान सभा में फ्लोर टेस्ट कराने में अपनी असमर्थता जाहिर की। वही राज्यपाल ने यह भी कहा है कि मेरा आपसे निवेदन है कि संवैधानिक और लोकतंत्र है मान्यताओं का सम्मान करते हुए 17 मार्च को विधानसभा में बहुमत सिद्ध करें अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि वास्तव में कमलनाथ सरकार को विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है|

 1,488 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *